धोखाधड़ी : जर्मनी में ड्राईवर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 13.70 लाख

धोखाधड़ी : जर्मनी में ड्राईवर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 13.70 लाख
इसराना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में माँ-बेटे व पिता के खिलाफ दर्ज किया मामला



   22 नवंबर 2019, 8:38 AM 
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
इसराना/पानीपत। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इसराना के युवक को जर्मनी में ड्राईवर की नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख 70 हजार रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर इसराना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इसराना निवासी पीड़ित रोहित पुत्र रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पास कुछ महीने पहले नीरज शर्मा पुत्र बलराज शर्मा वासी असंध जिला करनाल का फोन आया था। उसने मुझे जर्मनी में ड्राईवर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नीरज ने मेरा आर्मेनिया का वीजा लगवाया और एक लाख बीस हजार रुपए की मांग की। मैन ये पैसे नीरज के कहने पर शामड़ी को दिए। मुझे 31 अगस्त को 120 दिन का टूरिस्ट ई वीजा भेजा गया। बाद में नीरज शर्मा ने मुझसे एक लाख रुपए की मांग की। ये एक लाख सुमित वासी चिढ़ाना के खाते में जमा कराए गए। नीरज ने मुझे एयर टिकट, होटल टिकट व इंश्योरेंस भेजा गया। फिर नीरज शर्मा ने दस लाख रुपए की मांग और पैसे अपने पिता बलराज व माता सुलोचना को देने के लिए कहा। और दस लाख ना देने पर बोला टिकट कैंसिल करवा दूंगा। मैन ये बात अपने घरवालों को बताई तो उन्होंने बलराज शर्मा व सुलोचना को दस लाख रुपए दिए। उन्होंने कहा कि अगर नीरज ने काम नहीं कराया तो पैसे वापिस कर देंगे। सितंबर में जयपुर से येरेवान आर्मेनिया पहुंचा। वहां तीन दिन रहा बाद में मेरा रूस का वीजा आया और में मास्को चला गया। वहां नीरज ने मुझसे एक लाख पचास हजार रुपए की मांग की। पैसे मिलने के बाद मुझे एक महीना एक होस्टल में रखा गया। वहां से नीरज ने मुझसे कहा कि मेरा मैडिकल चैकअप होगा। और वहां मुझे पता चला कि नीरज मेरी किडनी निकलवाकर बेच देगा। मैं डर के मारे वहां से निकल गया और एयरपोर्ट तक 80 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पहुंचा। घर वालों को सारी बात बताई तो उन्होंने मेरा वापसी का टिकट कराया। नोवोगरोड़ से मास्को ओर मास्को से दिल्ली पहुंचा। घर पहुंच कर मैन व मेरे परिजनों ने बलराज शर्मा व सुलोचना से 13 लाख 70 हजार रूपए वापिस करने की मांग की। उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। पीड़ित रोहित ने नीरज शर्मा, पिता बलराज शर्मा व मां सुलोचना के खिलाफ एसपी पानीपत को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। एसपको फि शिकायत के आधार पर इसराना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments