पानीपत : ट्रैवल्स एजेंसी पर काम करने वाले युवक को गोली मार भागे बदमाश
22 नवंबर 2019, 8:25 AM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। जीटी रोड स्थित सिटी थाना के पास इंडियन ट्रैवल्स के कर्मचारी को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गत देर सांय दो अज्ञात युवकों ने इंडियन ट्रैवल्स पर काम करने वाले सुनील कुमार से पहले किसी बात को लेकर आपस में बहस बाजी की उसके बाद दोनों युवक सुनील को गोली मारकर भाग गये। दुकानदारों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह गोली मारने वालों के पीछे भागे तो वह फरार हो गये। सुनील को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेजाया गया जहां से सुनील को गम्भीर हालत में होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।


0 Comments