हरियाणा : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 22 नवंबर से कुरुक्षेत्र में


हरियाणा : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 22 नवंबर से कुरुक्षेत्र में

6 नवंबर 2019, 5:36 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की और अधिक पहचान बढ़ाने देने की दिशा में एक ओर कदम उठाते हुए और देश विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को इस वर्ष होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अतुल्य भारत के प्रतीक का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की है। हर वर्ष तरह इस इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र में 22 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि बोर्ड के अनुरोध पर केन्द्रीय मंत्रालय ने अतुल्य भारत के प्रतीक को गीता महोत्सव में प्रयोग करने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति पत्र के अनुसार इस प्रतीक का प्रयोग केवल गीता जयंती समारोह के दौरान ही किया जा सकेगा। इसके लिए प्रतीक का प्रयोग इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ साथ वेबसाइट एवं पोर्टल पर भी किया जा सकेगा। इसके अलावा यह प्रतीक बैनर, होर्डिंग, पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री पर भी उपयोग में लाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष कुरुक्षेत्र में नवम्बर-दिसम्बर अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का  आयोजन किया जाता है। पिछले कुछ वर्षो में हरियाणा सरकार के प्रयासों से गीता महोत्सव अन्तर्रार्ष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इन्ही प्रयासों के तहत इसी वर्ष गीता जयंती महोत्सव का आयोजन मारीशस एवं लंदन में किया गया था।

Post a Comment

0 Comments