हरियाणा : अब एक और बड़े अधिकारी पर गिरी गाज, सस्पेंड, जानें कौन हैं ये जनाब
6 नवंबर 2019, 4:50 PM
प्रवीन कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़/कैथल। पराली जलाने वाले किसानों व उसकी निगरानी में हीला हवाली करने वाले अफसरों के खिलाफ हरियाणा सरकार ने कड़ा रूख अख्त्यिार कर लिया है। प्रदेश सरकार ने कैथल के कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा को सस्पेंड कर दिया है लेकिन अभी तक सस्पेंशन का कारण नहीं बताया गया है। लेकिन माना यह जा रहा कि उनके निलंबन की वजह पराली प्रदूषण की घटनाओं पर रोक लगाने में सहयोग न करना हो सकता है। बता दें कि हारसेक की रिर्पोट के मुताबिक सभी जिलों में पराली जलाने की 942 घटनाएं रिकार्ड की गई है। मंगलवार को डीसी समेत कई अधिकारी फिल्ड में थे और किसानों को पराली जलाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच शाम चार बजे कैथल के डीडीए डॉ. पवन शर्मा को सस्पेंड किए जाने की जानकारी विभाग को मिली। सस्पेंशन को लेकर डॉ. पवन शर्मा का कहना है कि सरकार ने उन्हें ईमानदारी से काम करने का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 63 हजार हेक्टैयर में नॉन बासमती कंबाइन से कटती है। इसी फसल के बचे अवशेष का प्रबंधंन करने के लिए 269 कस्टम हायरिंग सेंटर खोले हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले साल आगजनी की 1180 घटनाएं हुई थी। जबकि इस बार सिर्फ 942 घटनाएं हुई हैं। जिनमें से 470 लोकेशन सही पाई गई। बाकि जांच में फेक मिली हैं, वहीं कैथल में सबसे ज्यादा 177 किसानों पर जुमार्ना व 54 किसानों के खिलाफ fir दर्ज की गई है।


0 Comments