पानीपत : जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गुरू नानक देव जी का पावन 550 वां प्रकाश पर्व
11 नवंबर 2019, 7:44 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। जिनवाणी विद्या भारती स्कूल के प्रांगण में आज श्री गुरू नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सिख धर्म के अनुसार पंज प्यारे की वेशभूषा पहन कर नगर कीर्तन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। और बच्चों को कडाह प्रसाद व लंगर दिया गया। स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमति नीलम गक्खड ने बच्चों को इस पावन पर्व पर बधाई दी और उन्होंने बच्चों को बताया कि यह पावन पर्व दीपावली के पन्द्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है इस दिन सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का जन्म तलवंडी नामक गाँव में हुआ था। वे बचपन से ही धार्मिक विचारों में आस्था रखते थे। उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन और अपने सुख का ध्यान न रखते हुए दूर-दूर तक यात्राएँ की और लोगों के मन में बस चुकी बुरी कुरीतियों को दूर करने की दिशा में काम किया। उन्होंने लोगों के दिल में बसी बुराई को प्रकाश में परिवर्तित किया इसलिए उनका जन्मदिन 'प्रकाश पर्व ' के रूप में पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं गुरुद्वारों में लंगर लगाया जाता है। सडकों, बाजारों में नगर कीर्तन निकाला जाता है। लोग भारी संख्या में इस कीर्तन में हिस्सा लेते है और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। यह पर्व हम सबको आपस में मिलकर एकता के सूत्र में बांध कर साथ रहने का सन्देश देता है। इस अवसर पर स्कूल समिति के प्रबंधक संजीव जैन जी व उपप्रबंधक दिनेश जैन जी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को गुरु नानक देव जी के पद चिन्हों पर चलने का सन्देश दिया।


0 Comments