विद्यार्थियों को दी नए मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी
रिटार्यड डीएसपी श्रीमति विद्यावति ने यातायात नियमों बारे किया जागरूक
11 नवंबर 2019, 7:37 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के दिशा निदेर्शानुसार सोमवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में रिटार्यड डीएसपी श्रीमति विद्यावति ने बतौर कंसलटेंट विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 2019, सड़क सुरक्षा व साईबर क्राईम बारे जानकारी देकर जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का पालन करने बारे आह्वान किया। रिटायर्ड डीएसपी विद्यावती ने विधार्थियों को बताया कि हम सभी को यातायात नियमों की जानकारी होते हुए भी प्रतिदिन रोड़ एैक्सीडेंट के कितने हादसे घटीत हो रहे है। इन हादसों का मुख्य कारण सिर्फ और सिर्फ हमारी लापरवाही है। वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही ही हमारी जान की दुशमन बन जाती है। उन्होने बताया की अंडर ऐज का कानून बदल चुका है अगर कोई नाबालिक जिसके पास ड्राविंग लाईसेंस नहीं है और उससे वाहन चलाते समय कोई दुर्घटना घटीत हो जाती है तो अभिभावक को तीन साल सजा व 25 हजार रुपएं जुमार्ना अदा करना पड़ेगा। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों की पालना करे। अंडर ऐज वाहन न चलाए, दो पहियां वाहन चलाते समय हमेशा हैल्मेट का प्रयोग करे, ओवर स्पीड से वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग ना करें, रॉग साईड वाहन ना चलाए, दो पहियां वाहन पर ट्रीपल राइडिंग न करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करे इत्यादी यातायात के सभी नियमों की पालना करें। उन्होने विधार्थियों को 1 सितंबर 2019 से लागू हुए ट्रैफिक के नए नियमों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने साईबर अपराध बारे जानकारी देते हुए बताया की साईबर अपराध एक ऐसा अपराध है जो कभी बिना जानकारी के भी हो जाता है। साईबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिसमे कम्पयूटर, मोबाईल लेपटाप तथा नेटवर्क शामिल है। इन उपकरणो पर जब कभी भी आप किसी बैंक अथवा संस्थान की वैबसाईट खोलते हो तो उस नाम से मिलती जूलती कई मेल आईडी भी दिखाई देती है जिसमे असली आई डी की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और हम ठगी का शिकार हो जाते है। अपनी बैंक संबधित जानकारी किसी को ना दें, व्हाट्सएप फेसबुक पर आई जानकारी को अच्छी तरह से परख कर ही शेयर करें। फेसबुक वगेराह पर अंजान लोगों के साथ दोस्ती ना करें इत्यादी। वहीं आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल जयगोपाल आर्य, सहायक अशोक शर्मा व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति विनीता कुमार तोमर व वाईस प्रिसिपल श्रीमति डॉ नीलम वत्स व उनके स्टाफ ने इस अभियान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व रिटायर्ड डीएसपी विद्यावती व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।


0 Comments