पानीपत : बापौली रूट पर परेशान हो रहे थे छात्र तो इनसो ने दोबारा शुरु करवाई बंद बस


पानीपत : बापौली रूट पर परेशान हो रहे थे छात्र तो इनसो ने दोबारा शुरु करवाई बंद बस

डीआई रमेश कादियान ने बस चालक और परिचालक को मौके पर बुलाकर बस चलाने के दिए आदेश

11 नवंबर 2019, 7:28 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
पानीपत। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के प्रदेश प्रवक्ता बलराज देशवाल और जिला चैयरमैन राजेंद्र जैलदार ने बस स्टेण्ड पर पहुंचकर छात्रों की समस्या सुन छात्रों की बंद बस को दोबारा सुरु करवाया। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पानीपत से सुबह 8.30 बजे बापौली के लिए जाती थी जिसको बंद कर दिया गया था आज दोबारा उस बस को शुरू करवा दिया गया है इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कई दिन से छात्र बस की समस्या को लेकर परेशान थे जिससे छात्र छात्राओं को आने जाने में समस्या पेंदा हो रही थी । आज जीएम और टीएम की अनुपस्थिती में डीआई २मेश कादियान को मौके पर बुलाकर छात्रों की समस्या बताई जिससे डीआई कादियान ने छात्रों की समस्या  को उचित बताकर मौके पर बस के चालक परिचालक को भुलाकर बस को दोबारा पानीपत से बापौली के लिंए चलाने के आदेश दिए। इनसो छात्र नेताओं ने बताया की छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी छात्रों की हर समस्या का हल किया जाएगा। इस अवसर पर अमरजीत शर्मा, दीपक मान, अजय जागलान , प्रमोद जोग, अजित सिंह, राकेश पांचाल आदि छात्र मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments