सराहनीय। रोहतक के गांव तैमूरपुर के सरपंच ने बेटी के जन्म पर भव्य कुआं पूजन कर पेश की मिसाल
इस गांव के सरपंच से सीख ले जमाना, जानें ऐसा क्या किया इस सरपंच ने
अनेक गांवों के पंच-सरपंच व जनप्रतिनिधि भी पहुंचे
हर किसी ने इस प्रयास को सराहा
कुआं पूजन के साथ करवाया मां भगवती का जागरण
अपनी शादी में भी सरपंच विनोद कुमार ने दिया था बेटी बचाने का वचन
6 नवंबर 2019, 6:21 PM
संजय मेहरा। हरियाणा मीडिया जंक्शन
रोहतक। तुम जैसी लाडली लाखों में एक-मिलती है जिसकी नीयत हो नेक...। वर्ष 1972 में बनी रिवाज फिल्म में किशोर दा द्वारा गाये गये इस गीत में बेटी की जिस तरह से खुशी मनाई गई है, ठीक उसी तरह से ही यहां गांव तैमूरपुर (जेठपुर) में भी बेटी होने पर खुशी मनाई गई। बेटी पैदा होने पर भव्य कुआं पूजन समारोह आयोजित किया गया। मां भगवती का जागरण भी करवाकर संदेश दिया गया कि बेटियों से घर रोशन है। इसलिए बेटियों को पैदा होने दें। जिला रोहतक के सबसे छोटे गांव तैमूरपुर (जेठपुर) में श्री ओमप्रकाश एवं श्रीमती राजकुमारी के सबसे छोटे बेटे एवं गांव के सरपंच विनोद कुमार मेहरा एवं सुनीता देवी को 11 सितम्बर 2019 को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई। इस खुशी में अब दो नवम्बर को गांव में भव्य कुआं पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदारों के अलावा जिला की कई पंचायतों के प्रतिनिधियों यानी पंच-सरपंचों व अन्य राजनीतिक लोगों ने नवजात बेटी खुशी को न केवल आशीर्वाद दिया, बल्कि बेटी के जन्म पर इस तरह से खुशी मनाये जाने की सरपंच परिवार को बधाई भी दी।
पंचायत प्रतिनिधियों ने खूब की सराहना
इस मौके पर नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार-2018 से सम्मानित ग्राम पंचायत काहनौर के सरपंच अमित, गांव बल्लब के सरपंच बिजेंद्र सिंह, मसूदपुर के सरपंच नरेश, माड़ौली जाटान के सरपंच जयराज, पटवापुर के सरपंच राकेश, सुंडाना के सरपंच कुलदीप सिंह, ककराणा के सरपंच हरिभगवान समेत काफी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज में सहारात्मक संदेश देने के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। पंचायत प्रतिनिधि सरपंच विनोद कुमार की ओर से बेटी खुशी का कुआं पूजन करके यह संदेश दे दिया गया कि बेटियां बचाकर हमें समाज की सोच को बदलना है।
खुद काम करके बदल सकते हैं समाज को
सरपंच विनोद कुमार के मुताबिक इससे पहले भी उनके परिवार में बड़े भाई हरियाणा राज्य एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड में सहायक सचिव बसंत कुमार की बेटी अवनी का भी कुआं पूजन करके समाज को संदेश दिया गया था। तभी से परिवार ने इस प्रथा को जारी रखने का निर्णय लिया। इसलिए अब परिवार में दूसरी बेटी होने पर पहले से भी अधिक खुशी मनाई गई। उनका कहना है कि किसी भी काम को समाज में करवाने से पहले हमें खुद से उसकी शुरूआत करनी होती है, ताकि लोग इससे संदेश ले सकें। इसी सोच के साथ उनके परिवार में बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने की परंपरा शुरू की गई है। गांव में पर्यावरण के प्रति अपनी सकारात्मक सोच के साथ पेड़-पौधे लगाने के साथ बेटियां बचाने में अग्रणी रहने वाले सरपंच विनोद कुमार मेहरा के मुताबिक उन्होंने अपनी शादी में फेरों के समय भी पत्नी सुनीता के साथ समाज के बीच में ही बेटी बचाने का संकल्प लिया था। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका यह कर्तव्य बनता है कि समाज को रुढ़िवादी सोच से निकालकर अच्छी सोच पैदा की जाये।

![]() |
| रोहतक : गांव तैमूरपुर (जेठपुर) में सरपंच विनोद कुमार की बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन करने जाती महिलायें। |

0 Comments