हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरु, ज्ञानचंद गुप्ता चुने गए विस स्पीकर,सभी 90 विधायकों ने ली शपथ
प्रोटेम स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने नव निर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ
4 नवंबर 2019, 7:15 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा की 14वीं विधानसभा के सत्र का आज आगाज हो गया। भाजपा के पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से हरियाणा की 14वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। 71 वर्षीय ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने नव निर्वाचित 90 विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा सत्र के पहले दिन सभी 90 विधायक बिना सीटिंग प्लान के संयुक्त रूप से सदन में बैठे हैं। मंगलवार को विधायकों का सीटिंग प्लान सेट कर दिया जाएगा। ज्ञान चंद गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बधाई दी। पिछली विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक थे। आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ज्ञानचंद गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समर्थन किया।हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर के रूप कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान को शपथ दिलाई। इसके बाद डॉ. कादियान ने विधानसभा में आसन संभाला और नई विधानसभा की पहली कार्यवाही शुरू हुई। प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल को शपथ दिलाई। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शपथ ग्रहण किया।प्रोटेम स्पीकर ने इसके बाद महिला विधायकों को शपथ दिलाई। जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना चौटाला ने प्रोटेम स्पीकर रघुवीर कादियान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी नौ महिला विधायकों को शपथ दिलाई गई। कांग्रेस की किरण चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली। अन्य आठ महिला विधायकों ने हिंदी में पद गहण किया। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई।नए सीटिंग प्लान के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्पीकर के दाहिनी तरफ पिछली बार के स्थान पर बैठेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला उनके पास वाली उस सीट पर बैठेंगे। इस सीट पर पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा बैठते थे। विपक्ष के नेता के नाते भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्पीकर के बायींं तरफ की सीट पर ठीक मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने बैठेंगे।भाजपा व जजपा विधायकों का सीटिंग प्लान मिला-जुला होगा। पहले भाजपा विधायकों की सीट तय होगी। उसके तुरंत बाद जजपा विधायकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। अधिकतर जजपा विधायक स्पीकर के सामने वाली सीटों पर बैठे नजर आएंगे। कांग्रेस विधायक इस बार उन सीटों पर नजर आएंगे, जिन पर पिछली बार अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो विधायक बैठा करते थे।इनेलो के एकमात्र विधायक अभय चौटाला व हलोपा विधायक गोपाल कांडा भी विपक्ष की कुर्सियों पर कांग्रेस विधायकों के आसपास बैठे नजर आएंगे।
इस बार विधनसभा में 43 नए चेहरे
तीन दिन चलने वाला विधानसभा सत्र दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। बड़ी बात यह है कि चौदहवीं विधानसभा में 43 ऐसे नए सदस्य हैं, जिन्होंने पहली बार विधानसभा में कदम रखा है। इस बार विपक्षी पार्टी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उसके 31 विधायक हैं जबकि भाजपा की सरकार जजपा के सहयोग से बनी है। ऐसे में दो दिन पूर्व ही कांग्रेस की पहले दिन से ही सरकार को घेरने की रणनीति बन चुकी है। इसके लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को भी तैयार रहना होगा। खासकर कांग्रेस बेरोजगारी, किसान की दशा और अपराध को लेकर आक्रामक रहेगी।
कांग्रेस और भाजपा विधायक दल की हुई बैठक
सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस विधायकों की अलग-अलग बैठक हुई। दोनों पार्टियों ने विधानसभा सत्र को लेकर आगामी रणनीति बनाई। भाजपा विधायकों की बैठक सीएम आवास पर हुई।
कादियान और विज छठी बार बने विधायक
विधानसभा में जहां 43 नए सदस्य शपथ लेंगे, वहीं कई सदस्य अनेक बार विधायक बन चुके हैं। प्रोटेम स्पीकर कांग्रेसी विधायक रघुबीर सिंह कादियान सबसे बुजुर्ग विधायक होने के साथ वे सदन के छठी बार सदस्य बने हैं। वे लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके साथ ही छठी बार विधानसभा पहुंचने वाले दूसरे विधायक भाजपा के अनिल विज हैं। जबकि पांच बार विधायक बनने वाले भी तीन नेता हैं। इनमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, श्रीकृष्ण हुड्डा और जगबीर सिंह मलिक शामिल हैं। गीता भुक्कल , किरण चौधरी, अभय चौटाला, कुलदीप बिश्नोई, मोहम्मद इलियास व राव दान सिंह चौथी बार विधानसभा पहुंचने वाले विधायक हैं। इधर, सबसे युवाओं में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हैं।

0 Comments