सम्मान : शिक्षिका नीलम जून को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड
10 नवंबर 2019, 3:22 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। अपनी नवचेतना युवा संस्था द्वारा रविवार को पश्चिम विहार दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में शबनम खान, ब्रांड अंबेसडर अर्पिता बंसल व बॉलीवुड निदेशक मा. रविन्द्र राजावत ने शिरकत की। कार्यक्रम में अभिलाष सिंह भी मुख्यरूप से उपस्थित रही। सम्मान समारोह में पूरे देश से विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वालों ने भाग लिया। शिक्षा व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाली हरियाणा प्रदेश के बढ़मलिक से शिक्षिका नीलम जून को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। नीलम जून ने सम्मान समारोह के आयोजकों तथा अतिथिगणों का आभार जताया। उन्होंने अपने सम्मान का श्रेय अभिलाष सिंह को देते हुए कहा कि आज उन्हें जो मुकाम प्राप्त किया है यह सब उनकी प्ररेणा व सहयोग का परिणाम है।

0 Comments