कोई भी भड़काऊ वीडियो पोस्ट न करें वरना फंस जाओेगे कानूनी पचड़े में

कोई भी भड़काऊ वीडियो पोस्ट न करें वरना फंस जाओेगे कानूनी पचड़े में
अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद जिला प्रशासन ने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से शांति व्यवस्था में मांगा सहयोग
सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का परिचय देने की अपील




 
 
 9 नवंबर 2019, 8:44 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत।अयोध्या मंदिर पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के दृष्टिगत उपायुक्त सुमेधा कटारिया एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने शनिवार को लघु सचिवालय मे संयुक्त रूप से विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से बातचीत कर उनसे अपील की वे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का परिचय देते हुए परस्पर एक दूसरे का सम्मान करें और कोई भी ऐसी टिप्पणी या असम्मानजनक बात ना कहे जिससे किसी को भी धार्मिक या सामाजिक रूप से ठेस पहुचें। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा की पानीपत की सभी संस्थाओं की सौहार्द के रूप मे परस्पर भागीदारी रही हैं। समाज के सभी धार्मिक और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है कि वे समाज में भाईचारा बनाकर रखें। कोई भी व्यक्ति कानून एवं व्यवस्था खराब करनें की आशंका भी न पाले इसके लिए उसे किसी भी रूप मे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की कि जिले का प्रत्येक व्यक्ति पूरी जिम्मेवारी और देश भक्ति की भावना के साथ इस बात का निर्वहन करें कि किसी भी बात के लिए अशांति न फैले और माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो फैसला आ रहा है उसका हम सब सौहार्द पूर्ण तरिके से सम्मान करेंगे। सोशल मीडियां के माध्यम के किसी भी तरह का दुष्प्रचार या अफवाह न फैलाए यहा तक की कोई भी व्यक्ति बम,पटाखे या किसी भी तरह की आतिशबाजी न करें। इस पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि समाज की सभी अग्रणी संस्थाए इस बात का प्रयास करे भाईचारा बनाने के लिए सभी एक दूसरे का सम्मान करें। उन्होने सभी संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए कहा की आप सभी जिला प्रशासन के छोटे से निवेदन पर यहा आए है यह आपसी भाईचारें का जीता जागता उदाहरण है। पुलिस विभाग के लिए सभी संस्थाए हमेशा से सहयोग करती आई है। आप लोगो से हमे सामाजिक व धार्मिक जानकारियां उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा की पानीपत जिला मे किसी भी रूप से कानून एवं शांति व्यवस्था भंग नही होने दी जाएगी। कोई भी सोशल मीडियां प्लेटफार्म फेसबुक व्हाटसप ग्रुप इंस्टाग्राम इत्यादि पर कोई भी ऐसी टिप्पणी न डाले जिससे शांति व कानून व्यवस्था भग होने का अंदेशा हो। संबधित व्यक्ति के साथ साथ ग्रुप ऐडमिन और उस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कोई भी पुराना वीडियो या पुरानी पोस्ट जिससे किसी भी धर्म की भावनाएं आहत हो न डालें। बैठक में सिख समाज की और से सरदार हरविंदर सिंह और मुस्लिम समाज की और से महमुद हाफिज और मुफती मोहम्मद सराफत ने आपसी भाईचारे को बडा बताते हुए कहा की पानीपत में सभी धर्मो के लोगो का आपसी भाईचारा शुरू से रहा है जो आगे भी इसी प्रकार कायम रहेगा। पार्षद दुष्यंत भट और रसलापुर के सरपंच ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को मानने और देश हित मे एक दूसरे का सम्मान करने की बात कही इस मोकें पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति, एसडीएम समालखा साहिल गुप्ता, एसडीएम पानीपत दलबीर सिंह, सीटीएम सुमन भांखड, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, उप पुलिस अधीक्षक संदीप, उप पुलिस अधीक्षक समालखा प्रदीप, उप पुलिस अधीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक राजेश फोगाट, उप पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश, पुरशोतम शर्मा रमेश माटा र्पासद हरिश शर्मा व रविन्द्र भाटियां गोरव लीखा मेहुल जैन इरफान अली सहित जिला प्रसाशन के अधिकारी व शहर कि विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साथ विभिन्न गावों के सरपंच भी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बैठक के पश्चात अपने कार्यालय में जिला पुलिस के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके साथ मंत्रणा भी की।


अयोध्या विवाद निर्णय के चलते जिला में धारा 144 लागू
पानीपत । जिलाधीश सुमेधा कटारिया ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या विवाद में निर्णय दिए जाने के चलते जिला पानीपत में अमन, चैन व शांति बनाए रखने के लिए जिला में तुरन्त प्रभाव से धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार जिला में सार्वजनिक स्थलों पर पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंद्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति जिला में तेजधार हथियार जैसे कुल्हाड़ी,चाकू, छुर्रा, तलवार, साईकिल चैन, बरछी, फरसा, जेली, गंडासी, लाठी बंदूक या पिस्तौल के साथ नहीं घूम सकता। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments