फतेहाबाद में बोले कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, आमजन के लिए हर समय खुले हैं मेरे दरवाजे


फतेहाबाद में बोले कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, आमजन के लिए हर समय खुले हैं मेरे दरवाजे

सिरसा व फतेहाबाद में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत


17 नवंबर 2019, 6:30  PM
 गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
फतेहाबाद/सिरसा। जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी वर्तमान सरकार की प्राथमिकता रहेगी। जन समस्याओं को प्राथमिक आधार पर निपटाया जाएगा और नागरिकों के उत्थान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित किया जाएगा। हरियाणा सरकार के बिजली, जेल व अक्षय ऊर्जा विभाग के कैबीनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बिजली मंत्री ने कहा कि आमजन मानस के लिए उनके दरवाजे खुले हैं, वे निवास स्थान या कार्यालय में कभी भी मिल सकते हैं। नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाने में सुझाव दे सकते हैं। कैबीनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का जिला फतेहाबाद में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उल्लेखनीय है कि कैबीनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान मंदिर एवं धर्मशाला स्थित उनके पुराने समर्थक रहे युवा नेता मुनीश मेहता व बिश्रोई सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला के गणमान्य व्यक्तियों ने का गर्मजोशी से स्वागत किया। कैबीनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, सांसद सुनीता दुग्गल व स्थानीय विधायक दुड़ा राम ने श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल ने मंत्रोच्चारण भी किया। इससे पूर्व जिला में प्रवेश करने पर गांव भोडा होसनाक, खारा खेड़ी, बड़ोपल, दरियापुर आदि विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर नागरिकों ने कैबीनेट मंत्री का स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल, स्थानीय विधायक एवं पूर्व सीपीएस दुड़ा राम, मुनीश मेहता, बिश्रोई सभा के प्रधान भूप सिंह गोदारा, पूर्व चैयरमेन आत्म प्रकाश बत्तरा, लख्मी चंद ढांड, व्यास करण लूथरा, नप चैयरमेन दर्शन नागपाल, सरपंच अशोक जाखड़, द्वारका प्रसाद, यश तनेजा, डॉ आत्म प्रकाश मेहता, डॉ महेन्द्र मेहता सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। हरियाणा सरकार के बिजली, जेल व अक्षय ऊर्जा विभाग के कैबीनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नागरिकों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर डॉ आत्म प्रकाश मेहता, संत कुमार एडवोकेट, आत्म प्रकाश बत्तरा, लख्मी चंद ढांड, ललित मेहता, राजेन्द्र कुकडेजा एडवोकेट, विजय गोयल, व्यास करण लूथरा, दीपक मेहता, मेहर चंद मेहता, नरेन्द्र मेहता, संत लाल मेहता, अवतार मोंगा, पुरषोतम मेहता, योगेश मेहता एडवोकेट, मनोज बिश्रोई टोहाना, भूषण मेहता, डॉ कुलदीप गौरी, यश तनेजा, नरेश वधवा, दीपक सेतिया, नवीन जांगड़ा, शमी गिल्होत्रा, रंजु मेहता, केश्व कायत, अरूण अग्रवाल, महेन्द सोनी, रत्न आनंद, सतेन्द्र श्योराण, सुरेश सिहाग सरपंच, अशोक जाखड़ सरपंच, महेन्द्र तामसपुरा, मुरारी मदान, दीपक मेहता अलिका, नरेश तनेजा, संजीव मोंगा, भूप सिंह गोदारा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विधायक दुड़ाराम व सांसद सुनीता दुग्गल की तारिफ
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने स्थानीय विधायक दुड़ा राम, सांसद सुनीता दुग्गल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में वे विधायक दुड़ा राम के निमंत्रण पर उनके निवास स्थान पर भव्य कार्यक्रम में उनसे गहनता से मंत्रणा करेंगे और सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का व्याख्यान करेंगे। इसके अलावा नागरिकों की समस्याएं भी सुनेंगे और मौके पर उनका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक दुड़ा राम उनके पुराने मित्र हैं। उनके निमंत्रण को वे कभी मना नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं व सांसद सुनीता दुग्गल विधायक दुड़ा राम के साथ आगामी समय में धार्मिक स्थल मुकाम धाम का दौरा कर महापुरूषों का आशीर्वाद लेंगे।


Post a Comment

0 Comments