हरियाणा : एक हफ्ते में बदले जाएंगे बिजली के लटकते तार व घरों के ऊपर से गुजरने वाली तारें
कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
17 नवंबर 2019, 6:21 PM
गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा। हरियाणा के लोगों को अब बिजली संबंधित कोई भी परेशानी नहीं रहने दी जाएगी। बिजली की तारों को लेकर किसी तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए एक सप्ताह के भीतर बिजली के लटके तार और घरों के उपर से गुजरने वाली तारें बदली जाएंगी। हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिले के सभी विभागों के विशेष तौर पर बिजली विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पूर्व पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया तथा उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बुके भेंट कर स्वागत किया। चौ. रणजीत सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि जिले में जितने भी बिजली की ढिली तारें हैं उसे एक सप्ताह के अंदर - अंदर ठीक करवाएं अन्यथा बदलवा दें। उन्होंने कहा कि घरों की छतों से जाने वाली बिजली की तारों का भी बदलवाएं। बिजली से संबंधित खंबों पर लगे बिजली मीटर व अन्य बिजली से संबंधित लगे बॉक्स के ढक्कनों को भी बंद करवाएं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग से कहा कि फसल बुआई के समय गांवों व ढाणिया में बिजली की व्यवस्था को दुरूस्थ रखें ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि बिजली से संबंधित कोई भी शिकायत आती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं, 24 घंटे हैल्पलाईन नम्बर को चालु रखें। इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल ने सभी अधिकारियों से कहा कि एक टीम वर्क के रूप में कार्य कर सिरसा में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उद्देश्य एक पारदर्शी प्रशासन लागू करना है, उसमें अपनी आहुति दें। इस बैठक में उपायुक्त ने सांसद व कैबिनेट मंत्री को आश्वासन दिया कि वे उनके दिशा निदेर्शानुसार सिरसा के विकास कार्यों प्राथमिकता के तौर पर पूरा करवाएंगे। इस अवसर पर फतेहाबाद के विधायक दूड़ा राम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व सांसद मक्खन लाल सिंगला, बलवान जांगड़ा, कार्यकारी पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नशा तस्करी पर सख्ती से रोक लगाए पुलिस
चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करी पर लगाम लगाएं, कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी नशा से संबंधित कार्यों में संलिप्त पाया गया या ढील करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा जिले की युवा पीढी को खत्म कर रहा है इसलिए हमें नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आपस में तालमेल बना कर एक टीम के रूप में कार्य करें, भ्रष्टद्दाचार को भूल जाएं तथा एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका अदा करें। उन्होंने जेल अधिकारी से कहा कि जेल में बंदियों के लिए भी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्थ रखें। कोई भी जेल कर्मचारी बंदियों को नशा या अन्य वस्तु जिससे जेल के नियमों की उल्लंघना करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सिरसा जिले को विकास की ओर ले जाने के लिए सरकार का सहयोग करें।
सीएम के भरोसे पर खरा उतरूंगा, ईमानदारी से निभाएंगे हर जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो भरोसा उन पर जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे और जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। प्रदेश के लोगों को बिजली संबंधी कोई समस्या न हो और वे चैन से सोएं इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह के अंदर-अंदर प्रदेश में बिजली संबंधी सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं खाने या कमाने नहीं आया, मैं तो सिर्फ सुधारने आया हूं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले और हर समय सहयोग करने वाले कार्यकतार्ओं की मेहनत को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।
सिरसा में अब दौगुनी तेजी से होगा विकास : सुनीता दुग्गल
इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आपके बीच में एक ईमानदारी व्यक्ति को भेजा है। पिछले एक दशक से सिरसा के रुके हुए विकास के कार्य अब पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में मुझे चुनकर दिल्ली पर अपना कब्जा किया है उसी प्रकार चौ. रणजीत सिंह का चुनाव कर पूरे प्रदेश पर अपना कब्जा कर लिया है, अब सिरसा जिला दौगुनी तेजी से विकास करेगा।

0 Comments