यमुनानगर : शुरू होने वाली है सातवीं आर्थिक जनगणना, शिक्षित युवा भी कर सकते हैं जनगणना, यहां करें संपर्क

यमुनानगर : शुरू होने वाली है सातवीं आर्थिक जनगणना, शिक्षित युवा भी कर सकते हैं जनगणना, यहां करें संपर्क

  21 नवंबर 2019, 1:32 PM
 शिवलाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। सातवीं आर्थिक जनगणना जल्द ही शुरु होने जा रही है। इस बाबत जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने आमजन से सहयोग मांगा है। जिला स्तरीय समंवय समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई और बैठक में आर्थिक जनगणना  के कार्य को शीघ्र सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए विचार विमर्श किया गया व उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सातवीं आर्थिक जनगणना के कार्य को समयबद्घ तरीके से शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में हरियाणा सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना की भी समीक्षा की गई और सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बंधित कर्मचारियों के परिवारों के डाटा शीघ्र सम्बंधित कार्यालय को भिजवाए। बैठक में उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सातवीं आर्थिक जनगणना का कार्य कामन सर्विस सैंटरों द्वारा नियुक्त किए गए प्रगणको व सुपरवाईजरों द्वारा किया जाएगा। प्रगणकों एवं सुपरवाईजरो द्वारा सातवी आर्थिक जनगणना के लिए जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से डाटा एकत्रित किया जाएगा। अत: इस सातवी आर्थिक जनगणना में सभी आमजन सहयोग करें की जिला में कितनी आर्थिक गतिविधिया हो रही है। उन्होंने स्पष्टद्द किया कि आर्थिक जनगणना का उदेश्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जनगणना के आधार पर योजनाएं बनाना है ताकि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर प्रदेश के आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान की जा सकें। उन्होंने जिला के सभी आर्थिक गतिविधिया करने वाले लोगों का आह्वान किया है कि जब भी प्रगणक एवं सुपरवाईजर आर्थिक जनगणना करने उनके संस्थानों में आएं तो अपना सही डाटा व अपना पूर्ण सहयोग उन्हें दें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त केके भादू, जगाधरी की एसडीएम पूजा चावंरिया, बिलासपुर के एसडीएम गिरीश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र कुमार, मार्टिना महाजन व आरडी साहनी, डीआईओ अरविन्द्र जोत सिंह वालिया जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरूण कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी सचिन परूथी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी रेनू सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोई भी शिक्षित युवा बन सकता है प्रगणक व सुपरवाईजर
उपायुक्त मुकुल कुमार ने पढ़े लिखे शहरी व ग्रामीण युवाओं को भी आह्वान किया है कि वे सातवीं आर्थिक जनगणना के कार्य में प्रगणकों एवं सुपरवाईजर की नियुक्तियों के लिए कामन सर्विस सैंटरों में शीघ्र सम्पर्क करें और प्रगणक व सुपरवाईजर बन कर सातवीं आर्थिक जनगणना के कार्य को शीघ्र शुरू करने व सम्पन्न करने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने जिला रोजगार अधिकारी को भी निर्देश दिए कि सक्षमों को भी प्रगणक एवं सुपरवाईजर बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारिया, ग्राम सचिवों, नगर निगम व नगर पालिका के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी करवा कर सूचना भिजवाए कि शीघ्र ही सातवीं आर्थिक जनगणना का कार्य शुरू होगा और उसमें आर्थिक गतिविधियों में कार्यरत व्यक्ति एवं आमजन अपना पूर्ण सहयोग दें।

Post a Comment

0 Comments