हरियाणा पुलिस में अब दिखेगा बदलाव, तोड़ी जाएगी नशा तस्करों की कमर
गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिसिंग सिस्टम दुरुस्त करने का दिया है आश्वासन
बोले हरियाणा पुलिस का होगा अत्याधुनिकरण
कहा, टेंशन न लें अब विज आ गया है, सब ठीक हो जाएगा
21 नवंबर 2019, 1:20 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। पानीपत पुलिस थाने में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गयाब पुलिसकर्मी को निलंबित किए जाने के बाद अब गृहमंत्री के निशाने पर प्रदेश को नशे की गर्त में धकेलने में जुटे नशा तस्कर हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राज्य की पुलिस का अत्याधुनिकरण किया जाएगा, जिससे पुलिस न केवल नशा, तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण होगा बल्कि पीडित पक्षों को भी समय पर न्याय भी दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब टेंशन न लें, विज आ गया है। अब पुलिस महकमें में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि वे पुलिस के प्रस्तुतिकरण से संतुष्ट है फिर भी पुलिस को राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस फोर्स तथा मोबाइल फौरेसिंग युनिट को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इससे आपराधिक गतिविधियों की आधुनिक तरीकों से जांच की जाएगी और अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने में सहायता मिलेगी।गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस द्वारा जनता की शिकायतों का भी समय पर निपटान करना होगा अन्यथा शिकायत के सुलझाने मे देरी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर एक षिकायत निवारण कक्ष स्थापित किया हुआ है, जोकि ऐसी शिकायतों को मुख्यालय स्तर पर निपटारा कर रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त प्रदेष बनाने के लिए खुफिया तंत्र की मदद ली जाएगी ताकि राज्य में नषे, ड्रग्स, नाजायज शराब, जुआ, सटटाबाजी, फिरौती जैसी अन्य प्रायोजित आपराधिक गतिविधियों पर तुरन्त प्रभाव से प्रहार करने के निर्देष दिए हैं। राज्य में किसी भी अपराधी द्वारा समाज को गन्दा करने नही दिया जाएगा। इस संबंध में आॅपरेषन प्रहार आगामी 24 घंटों में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक पुलिस वेलफेयर कमेटी का गठन किया जाएगा, जोकि पुलिस कर्मियों से संबंधित सभी समस्याओं तथा मांगों पर उचित कार्रवाई करेगा।
हर शहर में पार्किग की समुचित व्यवस्था करें पुलिस अधिकारी
गृहमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जर्जर हालात में पडेÞ थानों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिसके लिए सरकार से बजट का प्रावधान होगा। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के लिए शहरों के आसपास ही रिहायसी स्थल बनाए जाएंगे ताकि पुलिस कर्मचारियों को अपने बच्चों की षिक्षा एवं अन्य आवश्यक्ताओं की पूर्ति के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के सभी थाना यातायात प्रभारियों को वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने निर्देष जारी करने के आदेष दिये, जिनमें उन्हें अपने थाना क्षेत्र में आॅटो-रिक्शा, बसों, गाड़ियों तथा अन्य निजि वाहनों की पॉर्किग समुचित व्यवस्था करनी होगी।
डायल 100 योजना का होगा केन्द्रीयकरण
गृहमंत्री ने कहा कि डायल 100 योजना का केन्द्रीयकरण जाएगा, जोकि पंचकूला मुख्यालय से संचालित होगा। जनता की सुविधा के लिए राज्य के प्रत्येक पुलिस थानों में शीघ्र ही 2-2 वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि पुलिस लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके। इसके अलावा मामलों को हल करने में तेजी लाई जाएगी तथा इसके लिए पुलिस कर्मियों तथा अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि षिकायतों का समय पर निपटान नही किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments