बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला कल सिरसा में
16 नवंबर 2019, 7:22 PM
गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा। हरियाणा के बिजली एवं ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के जिला में प्रथम आगमन पर कल 17 नवंबर रविवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने स्थित दशहरा ग्राउंड में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि बिजली एवं ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह 17 नवंबर को रात्रि ठहराव सिरसा में ही करेंगे तथा 18 नवंबर को प्रात: 10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।


0 Comments