पानीपत : बाप रे ! कंबल के बोरों में छिपाकर ले जा रहे थे तस्करी की शराब, सीआईए ने धर दबोचा
22 नवंबर 2019, 8:48 AM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत।सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए जीटी रोड़ सैक्टर-25 मोड़ पर एक कैंटर से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि तस्करी के लिए ले जाई जा रही यह शराब कंबल के बोरों में छिपा गई थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-थ्री टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार की कुशल दिशा निदेर्शानुसार नशा तस्करी व अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत सीआईए-थ्री की टीम सघंन प्रयासरत है। सीआईए-थ्री की एक टीम सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व में बुधवार देर सायं जीटी रोड़ संजय चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अज्ञात युवक द्वारा अवैध शराब को करनाल की तरफ से ऌफ-61अ- 5691 नंबर के केंटर मे पुराने कंबल के बोरो के निचे छुपाकर यूपी मे तस्करी के लिए लेकर जा रहा है। टीम ने तुरंत आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर जीटी रोड़ सेक्टर-25 मोड़ पर नाकाबंदी कर करनाल की और से आने वाले सभी वाहनों गहनता से जांच आरंभ कर दी। सूचना पाकर आबकारी विभाग से इंस्पेक्टर नरेश कुमार मोके पर पहुचें। कुछ समय बाद उक्त नंबर का केंटर करनाल की तरफ से आया जो मोजूदा पुलिस टीम ने केंटर को नाके पर रूकवाकर ड्राईवर से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमन पुत्र सतपाल निवासी मनाना समालखा जिला पानीपत के रूप मे बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर केंटर की तलाशी ली तो कंबल के बोरो के निचे से भारी मात्रा मे बगैर लेबल लगी शराब की पेटीयां मिली। जो शराब का परमिट व अन्य कागजात मागने पर ड्राईवर अमन कोई भी कागजात पेश नही कर सका। बरामद शराब की पेटीयों को केंटर से निचे उतारकर गिनती करने पर बगैर मार्का लगी देशी शराब की 495 पेटी पाई गई।
पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 5 लाख
बरामद अवैध शराब की 495 पेटी, पुराने कंबल के 25 बोरे व केंटर को कब्जा पुलिस मे लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग मे भा.द.स की धारा 420 व एक्साईज एक्ट 61-1-14 के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ की तो गिरफ्तार आरोपी अमन ने बताया कि वह शराब को केंटर मे कंबल के बोरा के नीचे छुपाकर यूपी मे तस्करी के लिए लेकर जा रहा था। सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि बरामद अवैध देशी शराब की किमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

0 Comments