निजी कंपनियों में 75 फीसद रोजगार हरियाणा के युवाओं को देने की तैयारी
हरियाणा सरकार ने शुरु किए प्रयास
रोजगार कार्यालय से जुड़ेंगे स्कीलड, अनस्कीलड, सैमीस्कीलड व फूलीस्कीलड युवा
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिए संकेत
2 दिसंबर 2019, 1:40 PM
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार देने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए है इसके लिए स्कीलड, अनस्कीलड, सैमीस्कीलड युवाओं को प्रदेश के रोजगार कार्यालय से जोड़ा जाएगा ताकि प्रदेश के युवाओं को मिलने वाले रोजगार के बारे में जानकारी मिल सके। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी में 75 प्रतिशत हिस्सा देने के लिए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने दो दिन पहले इंडस्ट्रीज, श्रम विभाग, रोजगार विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि इस क्षेत्र में जो भी युवा स्कीलड, अनस्कीलड, सैमीस्कीलड व फूलीस्कीलड है उन्हें रोजगार विभाग से जोड़ा जाएगा ताकि सरकार के पास एक रोजगार देने का डाटा तैयार हो सके। उन्होंने प्रश्र के उत्तर में कहा कि प्रदेश की जहां भी सड़के अभी भी कच्ची है उनको प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाएगा और प्रदेश में सड़कों का सुधारीकरण व विस्तारीकरण किया जाएगा। नैशनल हाईवे की तर्ज पर प्रतिदिन के हिसाब से सड़के बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेजेपी और भाजपा का अटूट गठबंधन है और यह गठबंधन 5 साल तक चलेगा, यह गठबंधन प्रदेश को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कामन मिनीमम प्रोग्राम के तहत विकास कार्य करवाए जाएगे इसके लिए 5 सदस्य कमेटी बनाई गई है जो शीघ्र ही इसका निर्णय लेगी।


0 Comments