यमुनानगर : बरसात में अब नहीं डूबेगा शहर, पानी निकासी का प्रबंध करेगा नगर निगम


यमुनानगर : बरसात में अब नहीं डूबेगा शहर, पानी निकासी का प्रबंध करेगा निगम
48 लाख के विकास कार्यों के लिए निगम में 4 दिसंबर को खुलेंगे टेंडर
निकासी के लिए पुराना रादौर रोड पर बनेगा नाला
रटौली में डाली जाएगी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन

धर्मशाला, चौपाल, शिवधाम के निर्माण पर भी खर्च होंगे लाखों

2 दिसंबर 2019, 2:06 PM
 शिव लाल । हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। ट्विनसिटी यमुनानगर अब बरसाती पानी में नहीं डूबेगा। नगर निगम ने शहर से पानी निकासी का पक्का इलाज करने की कवायद शुरु कर दी है जिसके टेंडर 4 दिसंबर बुधवार को खोले जाएंगे। नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि को ट्विनसिटी विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे है। विधानसभा चुनावों से पहले शुरू हुए करोड़ों के विकास कार्य जल्द ही पूरे होंगे। शहर के विकास के लिए नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपये के और नए टेंडर जारी किए हैं जिन्हें चार दिसंबर को खोला जाएगा। इसमें पानी निकासी के लिए नाले व पीवीसी पाइप लाइन, धर्मशाला, शिवधाम, चौपाल व अन्य विकास कार्य करवाएं जाएंगे। नगर निगम मेयर मदन चौहान ने शहर के विकास कार्यों में तेजी व गुणवत्ता से काम करने के निर्देश दिए है।

पुराना रादौर रोड पर 17 लाख से बनेगा कवरर्ड नाला
नगर निगम के वार्ड नंबर 15 में 17 लाख नौ हजार की लागत से नाले का निर्माण किया जाएगा। जिससे वार्ड नंबर 15 की दर्जनों कॉलोनियों में पानी के ठहराव की समस्या का समाधान होगा। इस आरसीसी नाले के निर्माण पंचायती गुरुद्वारा से पंचायती गुरुद्वारा से पुराना रादौर रोड तक किया जाएगा। नाले को आरसीसी स्लैब से कवर्ड किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 19 के गांव रटौली में हरजीत सिंह के घर से बलकार सिंह के घर तक पानी की निकासी के लिए पीवीसी पाइप लाइन डाली जाएगी।

जामपुर में 13 लाख से बनेगी चौपाल, तेजली व कांसापुर में धर्मशाला
नगर निगम के वार्ड नंबर 18 के गांव जामपुर में 13 लाख 10 हजार रुपये की लागत से हरिजन चौपाल का निर्माण किया जाएगा। चौपाल की चाहरदीवारी, शैड व शौचालय का भी निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा कांसापुर स्थित सैनी धर्मशाला के समापन पर दो लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा गांव तेजली में पिछड़ा वर्ग के लिए नौ लाख 26 हजार रुपये में धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा रामपुरा ‌के शिवधाम में पांच लाख रुपये की लागत से इंटरलोकिंग टाइलें बिछाई जाएगी।
 
दो माह में पूरे करने होंगे कार्य
 मेयर मदन चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए अनेक कार्य करवाए जा रहे है। 48 लाख के नए कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए है। इच्छुक कंपनी व ठेकेदार चार दिसंबर तीन बजे तक टेंडर लगा सकते है। इसके बाद चार दिसंबर को ही खोला जाएगा। टेंडर अलॉट होने के बाद कंपनी व ठेकेदार को निर्धारित दो माह में ये काम पूरे करने होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निमार्णाधीन कार्यों में तेजी लाने व उनमें गुणवत्ता लाने के भी निर्देश दिए हैं।


Post a Comment

0 Comments