10 तक आनलाइन शुद्धि कर लें हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूल
7 दिसंबर 2019, 1:20 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 के लिए विद्यालयी परीक्षार्थियों के आनलाईन आवेदन पत्रों में विद्यालयों के द्वारा शुद्धि करने हेतु चैक लिस्ट 10 दिसम्बर तक बोर्ड की वैबसाईट www.bseh.org.in पर आनलाईन लाईव की जा रही है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध रखने वाले सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय इस चैक लिस्ट में अपने स्तर पर परीक्षार्थी की फोटो, हस्ताक्षर, विषय एवं आधार नंबर की शुद्धियां आॅनलाईन ठीक कर सकते हैं। यदि परीक्षार्थियों के अन्य विवरणों में शुद्धि करवाई जानी है तो मूल रिकार्ड एवं शुद्धि करने के लिए निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर पर आकर करवा सकते हैं। यदि किसी विद्यालय द्वारा परीक्षार्थी के विषयों में आॅनलाईन आवेदन करते समय प्रायोगिक विषय नहीं भरा है तथा अब प्रायोगिक विषय लेने हेतु शुद्धि करना चाहते हैं, तो ऐसे विद्यालय प्रायोगिक विषयों हेतु 100 रुपए प्रायोगिक-शुल्क एवं रिकार्ड सहित बोर्ड कार्यालय में आकर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आॅनलाईन शुद्धि की तिथि समाप्ति उपरान्त कोई शुद्धि नहीं की जाएगी।


0 Comments