हरियाणा : सफाईकर्मियों की सुविधा को वेबसाईट लॉच करेगी सरकार


हरियाणा : सफाईकर्मियों की सुविधा को वेबसाईट लॉच करेगी सरकार

7 दिसंबर 2019, 1:14 PM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एक वेबसाइट लांच करने जा रहा है जिस पर कर्मचारियों से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। आयोग द्वारा एक हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया जायेगा जिसके माध्यम से कोई भी सफाई कर्मी अपनी शिकायत अथवा उसे हो रही असुविधा की जानकारी आयोग तक पहुंचा पायेगा। कर्मचारी द्वारा वेबसाईट पर डाला गया संदेश छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक पहुंचेगा जहां उसकी समस्या का तत्परता से समाधान किया जायेगा। यह सभी जानकारी आयोग आयोग तक भी पहुंचेगी और आयोग तुरंत कार्यवाही करते हुए संबंधित संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कर्मचारी की सहायता करेगा। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी ऐसे लोग होते है जो आम आदमी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई आयोग 2013 एक्ट के तहत कार्य करता है और इसका प्रमुख उद्देश्य सामाजिक तौर पर सफाई कर्मचारियों को उपर उठाते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोडऩा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हित के लिए आयोग की निगरानी में विशेष फंड का निर्माण करने के लिए सिफारिश की गई है। जिससे इन कर्मचारियों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए इनके बच्चों की पढ़ाई व अन्य सुविधाओं पर कार्य किया जा सकें। इस कार्य पर लगातार आयोग द्वारा निगाह भी रखी जायेगी।

दुर्घटना होने पर मिलेगा 10 लाख का बीमा
सफाई कर्मचारी आयोग के वाईस चेयरमैन ने बताया कि किसी भी दुर्घटना के होने की स्थिति में सफाई कर्मचारी का दस लाख का बीमा शुरू किया जा चुका है। इसी के तहत किसी भी दुर्घटना पीड़ित कर्मचारियों का डाटा संबंधित अधिकारियों से इक्ट्ठा किया जा रहा है ताकि उन्हें जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ दिया जा सकें।

Post a Comment

0 Comments