नवनिर्वाचित विधायकों को मिली हरियाणा विधानसभा की 11 कमेटियों की कमान, जानें कौन-किस कमेटी का चेयरमैन

नवनिर्वाचित विधायकों को मिली हरियाणा विधानसभा की 11 कमेटियों की कमान, जानें कौन-किस कमेटी का चेयरमैन

8 दिसंबर 2019, 3:30 PM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वर्ष 2019-20 की शेष अवधि के लिए हरियाणा विधानसभा की 11 विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं।
आवास कमेटी : अध्यक्ष-रणबीर गंगवा, सदस्य-विधायक असीम गोयल, दूड़ा राम, प्रदीप चौधरी व रणधीर सिंह गौलन 
सार्वजनिक लेखा कमेटी : अध्यक्ष-हरविंदर कल्याण, सदस्य विधायक- किरण चौधरी, दूड़ा राम, डॉ. अभय सिंह यादव, सुधीर कुमार, वरूण चौधरी, मामन खान, जोगी राम सिहाग व नयनपाल रावत
अनुमान कमेटी :अध्यक्ष-सुभाष सुधा, सदस्य-विधायक राव दान सिंह, घनश्याम सर्राफ, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, प्रमोद कुमार विज, अमरजीत ढांडा, अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार और बलराज कुंडू
सार्वजनिक उपक्रम कमेटी :अध्यक्ष-असीम गोयल, सदस्य-विधायक विनोद भ्याना, लीला राम, राम कुमार गौतम, भारत भूषण बत्रा, राजेश नागर, चिरणजीव राव, कुलदीप वत्स व रणधीर सिंह गौलन
अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कमेटी : अध्यक्ष-विधायक ईश्चर सिंह, सदस्य- विधायक मोहम्मद इलियास, जगदीश नायर, बिशम्बर सिंह, लक्ष्मण नापा, सत्य प्रकाश,रेणू बाला और धर्म पाल गोन्दर
सरकारी आवश्वासन कमेटी : अध्यक्ष-डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, सदस्य-कुलदीप बिश्नोई, लक्ष्मण सिंह यादव, निर्मल रानी, सीताराम, शमशेर सिंह गोगी, सुभाष गंगौली, राम करन और सोमबीर सांगवान
अधीनस्थ विधान समिति :अध्यक्ष-डॉ. कमल कुमार गुप्ता, सदस्य- विधायक कृष्ण हुड्डा, जगबीर सिंह मलिक, बिशन लाल सैनी, राम कुमार कश्यप, प्रवीन डागर, राम निवास और एडवोकेट जनरल, हरियाणा
याचिका कमेटी : अध्यक्ष-घन श्यामदास अरोड़ा, सदस्य- विधायक गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, नैना सिंह चौटाला, दीपक मंगला, संजय सिंह और राकेश दौलताबाद
स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थान : अध्यक्ष- दीपक मंगला, सदस्य-प्रदीप चौधरी, मोहन लाल बदोली, नरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, शिशपाल सिंह, नीरज शर्मा, राम निवास और श्री धर्मपाल गोंदर
जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोकनिर्माण (भवन एवं सडकें) कमेटी :  अध्यक्ष-विधायक महिपाल ढांडा, सदस्य-अभय सिंह चौटाला, जगदीश नायर, आफताब अहमद, धर्मसिंह छौकर, मोहन लाल बदोली, मेवा सिंह, शैली और देवेंद्र सिंह बबली
शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा कमेटी : अध्यक्ष-सीमा त्रीखा, सदस्य-विधायक राजिन्द्र सिंह जून, गोपाल कांडा, विनोद भ्याना, राम कुमार गौतम, नरेंद्र गुप्ता, बलबीर सिंह, वरूण चौधरी और बलराज कुंडू

Post a Comment

0 Comments