कलाकारों के भी आएंगे अच्छे दिन, क्राफ्ट को बाजार से जोड़ेगी सरकार

कलाकारों के भी आएंगे अच्छे दिन, क्राफ्ट को बाजार से जोड़ेगी सरकार
क्राफ्ट कला के विकास के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत ने मांगे सुझाव




8 दिसंबर 2019, 3:37 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। राज्य सरकार हरियाणवी संस्कृति एवं हेरिटेज को ग्रामीण स्तर से जोड़कर कलाकारों के क्राफ्ट को बाजार से जोड़ने का काम करेगी। इसके साथ-सथ हरियाणवी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सार्थक कदम उठाएं जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि लुप्त हो रही हमारी लोक परम्पराओं को फिर से जीवंत किया जाए ताकि आने वाली पीढियां भी इन से रुबरु हो सकें। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विरासत हेरिटेज के माध्यम से जिस प्रकार हरियाणा की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है। वह अपने आप में अनूठा एवं अदभूत है। इस तरह के आयोजन ग्रामीण कलाकारों की कला को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने विरासत हेरिटेज में दरी बुनाई, सिकलीगर परम्परा, रथ बनाने की परम्परा, चारपाई बनाने की परम्परा, फुलझड़ी बनाने की परम्परा तथा कपड़े रंगने की कला को बहुत बारीकी से जाना और कलाकारों से इस कला का विकास करने के लिए सुझाव भी मांगे।

Post a Comment

0 Comments