गुरुग्राम : शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 11 हजार पुराने डीजल आटो बंद करने की तैयारी

गुरुग्राम : शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 11 हजार पुराने डीजल आटो बंद करने की तैयारी




 
12 दिसंबर 2019, 5:51 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने साईबर सिटी गुरुग्राम को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए अब शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 11 हजार से भी अधिक पुराने डीजल आटो को बंद किए जाने की तैयारी है। गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित इस बैठक में चरणबद्ध तरीके से पुराने डीजल आॅटो सडकों से हटाने के बारे में निर्णय लिया गया। बैठक में पुराने डीजल आटो रिक्शा के स्थान पर ई-रिक्शा तथा सीएनजी चालित आॅटो की संभावनाएं तलाशने पर विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम प्रदेश का आईकन सिटी है और इसे अंतर्राष्ट्रीय शहरों के समकक्ष बनाने के लिए यहां पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। इन उपायों के अंतर्गत पुराने अ ॉटो रिक्शा को सडको से हटाना जरूरी है लेकिन ऐसा करते समय उन आॅटो ड्राईवरों के रोजगार के बारे में भी उपाय करने होंगे। उन्होंने कहा कि आॅटो रिक्शा गरीब व्यक्तियों की रोजी-रोटी का साधन है इसलिए किसी गरीब का अहित नहीं होना चाहिए। जो व्यक्ति इस समय आॅटो चला रहे हैं और उनके आॅटो अधिक पुराने हैं तो उनके स्थान पर उन्हें ई-रिक्शा या सीएनजी आॅटो लेने में मदद की जा सकती है। बैठक में इसके लिए कुछ संभावनाओं पर चर्चा भी की गई। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी उमाशंकर ने डीजल आॅटो के विकल्प के संदर्भ में सुझाव प्रस्तुत किए। श्री उमाशंकर ने कहा कि सिटी बस सेवा के साथ आॅटो रिक्शा को लिंक करने पर विचार किया जा सकता है। शुरू में एक रूट पर ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने जिला में चल रहे डीजल आॅटो की संख्या व पंजीकृत आॅटो रिक्शा का पूरा विवरण प्रस्तुत किया।









Post a Comment

0 Comments