हरियाणा : इन चार गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड, भरे जाएंगे 48 नए पद

12 दिसंबर 2019, 5:56 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के चार जिलों के विभिन्न गांवों में स्थित चार उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दर्जा दिया है। अपग्रेड होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों में जिला करनाल के गांव मुनक पलवल जिले के भिडुडी, कैथल जिले के सजुमा और जींद जिले के हाडौला के उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इसके साथ ही मूनक पीएचसी के कर्मचारियों के सृजन पदों के लिए प्रति माह लगभग 2.93 लाख व अन्य तीन पीएचसी के सृजन पदों के लिए प्रति माह 8.76 लाख रुपए राशि की मंजूरी भी दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गाँव मुनक की कुल जनसंख्या 12407 है, जबकि आसपास के गाँवों को मिलाकर क्षेत्र की आबादी 30029 हो जाती है, जिसका लाभ आस-पास के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुनक ग्राम पंचायत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि नौ नियमित पद और अनुबंध के आधार पर तीन चतुर्थ श्रेणी के पद आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग 1 के तहत भरे जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि भिडुडी, सजुमा व हाडौला के पीएचसी में नियमित आधार पर 27 पद और ग्रुप डी के नौ पदों को आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग 1 के तहत भरा जाएगा।
50 बेड वाले अस्पताल में अपग्रेड हुई सीएचसी गुहला
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कैथल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुहला को 50 बेड वाले अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है, इसके अलावा इस सीएचसी कर्मचारियों के सृजन पदों के लिए लगभग 1.48 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान भी दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस आशय के एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रवक्ता ने कहा कि 23 नियमित पद, डाटा एंट्री आॅपरेटरों के 3 पद अनुबंध के आधार पर, 15 पद चतुर्थ श्रेणी के आउटसोर्सिंग पॉलिसी भाग 1 के तहत पद भरे जाएंगे।

0 Comments