मूर्ति कला पर आधारित नेशनल सेमीनार के लिए 20 तक रजिस्ट्रेशन करवाएं मूर्तिकार

मूर्ति कला पर आधारित नेशनल सेमीनार के लिए 20 तक रजिस्ट्रेशन करवाएं मूर्तिकार



12 दिसंबर 2019, 8:51 PM

 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा लुप्त होती मूर्तिकला के विकास के लिए राष्टीय समकालीन मूर्ति कला पर आधारित राष्ट्रीय स्तर के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा तथा अन्य राज्यों के मेधावी और प्रतिष्ठित मूर्तिशिल्पकारों द्वारा 20 दिसंबर तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल ने बताया कि इससे आधुनिक मूर्ति कला-धातु, कांच, लकड़ी, फाइबर, वेल्डिंग और पत्थर में 5 से 15 फुट के अमूर्त मूर्तिशिल्प बनाने में निपुण मूर्तिकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक मूर्तिकार अपने परिचय विवरण तथा मूल-कार्यों की फोटो पंजीकृत डाक द्वारा निदेशक, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, एससीओ-29, द्वितीय तल, सेक्टर-7 सी, चंडीगढ़ को भेजकर पंजीकरण करवा सकते हैं।उन्होंने बताया कि चयनित कलाकारों को भविष्य में मूर्तिशिल्प से संबंधित शिविरों, कार्यशालाओं व अन्य कार्यों में उनकी स्वेच्छा और उपलब्धता के अनुसार अवसर देने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के कला एवं सांस्कृतिक  अधिकारी (मूर्तिकला) से दूरभाष नंबर 0172-5059158 व 5059155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments