रेवाड़ी : हैफेड तेल मिल का निरिक्षण करने पहुंचे हैफेड चेयरमैन सुभाष कत्याल
12 दिसंबर 2019, 8:59 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ/रेवाड़ी। हैफेड के चेयरमैन सुभाष कत्याल ने आज रेवाड़ी स्थित हैफेड तेल मिल का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां हर्बल पौधारोपण भी किया। हैफेड सेल्स एवं मार्केटिंग विभाग में निरिक्षण करने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार हमें हैफेड को हरियाणा का सबसे अधिक आय वाला उपक्रम बनाना है, आप सभी को उसी दिशा में काम करना है। उन्होंने रेवाड़ी में हैफेड उत्पादों की बिक्री का 3 करोड़ रुपए का टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया व अगले वित्तवर्ष में बढाकर 5 करोड़ करने के निर्देश दिया और जिला प्रबंधक व हैफेड तेल महाप्रबंधक ने टारगेट पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने हैफेड तेल मिल के मौजूदा 4.52 करोड़ लाभ को 5 करोड़ पहुँचाने के लिए प्रयास करने को कहा। इसी के साथ उन्होंने तेल मिल की 83 प्रतिशत उपयोगिता को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने के निर्देश दिए। हैफेड तेल मिल महाप्रबंधक नीरज त्यागी की फिल्टर व सवचलित लेवलिंग मशीन लगाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होनें जिला कार्यालय परिसर में आधुनिक बिक्री केंद्र बनाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया व इसके लिए मुख्यालय की सम्बंधित शाखा में प्रस्ताव भेजने को कहा।

0 Comments