बेरोजगारों को रोजगार देने का प्लान तैयार, हर पंजीकृत बेरोजगार को यूनिक आईडी जारी करेगी सरकार

बेरोजगारों को रोजगार देने का प्लान तैयार, हर पंजीकृत बेरोजगार को यूनिक आईडी जारी करेगी सरकार

रोजगार विभाग की राज्य-स्तरीय बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने किया मंथन
इसी यूनिक आईडी के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाएगी सरकार




6 दिसंबर 2019, 9:30 PM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
गुरूग्राम/चंडीगढ़। प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए रोजगार विभाग मजबूती के साथ काम करेगा तथा आगामी दो से तीन महीनों में विभाग की वैबसाईट पर पंजीकरण करने वाले युवाओं को यूनिक आईडी जारी की  जाएगी। इसी यूनिक आईडी के आधार पर युवाओं को उद्योगों व अन्य संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला शुक्रवार को हिपा गुरूग्राम के सभागार में आयोजित रोजगार विभाग की राज्य-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का भविष्य में प्रयास होगा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए भी रोजगार विभाग की यूनिक आईडी जरूरी की जाए। उन्होंने कहा कि जॉब फेयर का शैड्यूल मुख्यालय की ओर से बनाकर जिलों को भेजा जाए तथा इस मेले में स्थानीय विधायक को भी आमंत्रित किया जाए, चाहे वह विधायक किसी भी पार्टी का हो। स्थानीय विधायक की भागीदारी से जॉब फेयर में युवाओं की भागीदारिता भी अधिक रहेगी। इसके अलावा, विभाग को पेपरलैस बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा तथा इसके तहत विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को डिजीटलाईजेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में जिला, उपमण्डल स्तर पर 55 रोजगार विभाग के कार्यालय हैं जिनमें से प्रदेश की 3 यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं। प्रदेश में 17 यूनिवर्सिटी हैं तथा इन सभी में विद्यार्थियों को रोजगार विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए विभाग के अधिकारी साप्ताहिक दौरा करें। इस अवसर पर विभाग के निदेशक यश गर्ग ने उपमुख्यमंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव का स्वागत किया तथा विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। विभिन्न जिलों से आए जिला रोजगार अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे। उप निदेशक सुमन ने सभी धन्यवाद व्यक्त किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं इस अवसर पर हिपा की महा निदेशक सुरीना राजन, उपनिदेशक मधु शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जब प्राइवेट वेबसाईट रोजगार दिला सकती हैं तो सरकारी क्यों नहीं
डिप्टी सीएम ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को इस प्रकार तैयार किया जाए कि यह अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवा सके। आज कई प्राइवेट वैबसाइट हैं, जो बच्चों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही हैं। जब प्राइवेट वैबसाइट डिजिटलाइजेशन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रोजगार दिला सकती हैं, तो विभाग भी इस दिशा में ठोस कदम उठा सकता है।

Post a Comment

0 Comments