यमुनानगर : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित


यमुनानगर : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
पुन: निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर विधायक अरोड़ा का किया स्वागत

17 नवंबर 2019, 4:42
PM
 शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी शहजादपुर की ओर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के पुन: निवार्चित होने पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया। ग्रामीणों ने फूलों की बौछार कर विधायक अरोड़ा का गांव में पहुंचने पर जौरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक अरोड़ा ने पूरे गांव में डोर टू डोर जाकर हर ग्रामीण का धन्यवाद किया। सम्मान समारोह में विधायक अरोड़ा ने 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने संत गुरु रविदास व डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली ने भजनों ने डा. बीआर आंबेडकर व संत गुरु रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। विधायक अरोड़ा ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित करने में हर ग्रामीण का पूरा सहयोग है। हर ग्रामीण का धन्यवाद, जिन्होंने उसे फिर से सेवा करने का मौका दिया। पिछले कार्यकाल के दौरान गांव के जो विकास कार्य रह गए है, उन्हें इस कार्यकाल में पूरा किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के संबं?ध में उसे कभी भी मिल सकता है। आपकी हर जायज समस्या का समाधान किया जाएगा। गांव के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। जल्द ही गांव के आंबेडकर भवन, गलियों व पानी की निकासी के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें डा. आंबेडकर के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने भारत का संविधान लिखकर जीवन जीने की राह दिखाई।  कार्यक्रम के अंत में गुरु रविदास मंदिर कमेटी की ओर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विधायक अरोड़ा से मेधावी विद्यार्थी शिवानी, नेहा, ममता, सुषमा, कोमल, अंकिता, लतिश, अजय, सौरभ, राहुल, रोहित, अभिषेक आदि को सम्मानित किया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल सुरेंद्र कुमार ने विधायक अरोड़ा व अन्य अतिथियों का समारोह में पहुंचने पर आभार जताया। मौके पर सरपंच पति रविंद्र कुमार, सुभाष चंद, चंद्रपाल, दर्शन लाल, देवीलाल, अशोक चनेटी, अनुज जैन, तिलक राज, बलदेव समेत अनेक कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments