एक कदम इंसानियत की और : ठंड से ठिठुरते गरीबों का बांट रहे दर्द


16 दिसंबर 2019, 8:12 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
पानीपत। इस घोर कलियुग में जहां लोग बगैर स्वार्थ किसी से बात तक करना पसंद नहीं करते, वहीं कुछ ऐसे फरिश्ते भी हैं जिनकी बदौलत इंसानियत इंसानियत आज भी जिंदा है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही समाजसेवी संगठनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस कड़कती ठंड में भी गरीब व असहायों का दर्द बांट रहे हैं। सबसे पहले हम बात करते हैं पानीपत में कार्यरत प्रभु देन सर्वजन हिताय कल्याण समिति की।


समाज कल्याण के कार्यों में जुटी इस संस्था के सदस्यों ने ठंड में ठिठुर रहे एक गरीब जरूरतमंद व्यक्ति की देखभाल कर उसे नवजीवन प्रदान किया है। संस्था द्वारा किए जा रहे इस कार्य की शहर में हर तरफ प्रशंसा हो रही है। हुआ यूं कि एक गरीब असहाय व्यक्ति पिछले कई दिन से पानीपत फ्लाईओवर के नीचे ठंड में ठिठुर रहा था। इस शख्स के पास आढ़ने के लिए गर्म कपड़े तो दूर की बात, बदन ढकने के लिए भी पूरे कपड़े न थे। इस व्यक्ति के पास तक से गुजरने से इतनी ज्यादा दुर्गंध आ रही थी कि कोई इसे हाथ तक लगाने की जहमत नहीं उठा रहा था। कई दिन से निढ़ाल यह शख्स यहीं फ्लाईओवर के नीचे ही ठंड में तड़प रहा था। जब इस बारे प्रभु देन सर्वजन हिताय कल्याण समिति के सदस्यों को पता चला तो उन्होंने उक्त व्यक्ति की इस कदर देखभाल कि उसका पूरा लुक ही बदल गया। संस्था सदस्यों ने उसे नहलाया-धुलाया, बाल काटे व इलाज करवाया। साथ ही नए गर्म वस्त्र व कंबल आदि भी दिए।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 8 गरीब परिवारों को बांटा राशन 
 
पानीपत। इसी प्रकार मानवता भलाई कार्यों में अग्रसर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने भी हुड्डा कॉलोनी में आयोजित सप्ताहिक नामचर्चा के दौरान 8 अति गरीब जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन बांटकर मानवता का फर्ज अदा किया। भंगीदास संजय इन्सां व गौरव इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत गरीब जरूरतमंंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।



Post a Comment

0 Comments