समाजसेवा की गजब मिसाल : जरूरतमंद बच्चों को बांट रहे गर्म वस्त्र
16 दिसंबर 2019, 8:32 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। समाज सेवा संगठन ने गरीब जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र बांटने की सराहनीय पहल की है। संगठन के सदस्यों ने आज सेकटर 11 स्थित हुडडा व हाली की हवेली राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक प्रमोद विज मुख्य अतिथि जबकि वशिष्ठ अथिति नीरज अग्रवाल ने बतौर विशष्ठ अतिथि शिरकत की। विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने बुके देकर व पटका पहनाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात दोनों विद्यालय के विद्यार्थियों को सर्दी के लिए जैकेट प्रदान की गई। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि समाज सेवा संगठन के द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए और विशेष रूप से सरकारी स्कूलों व जरूरतमंद बच्चों के लिए जैकेट देने का एक अनूठा प्रयास है और दूसरों के लिए भी एक उदाहरण है कि हम किस प्रकार से समाज में वास्तविक एवं पात्र व्यक्तियों के लिए कार्य कर सकते हैं। इसी के द्वारा व्यक्ति की एक पहचान बनती है। समाज सेवा संगठन के कार्य वास्तव में प्रेरणादाई हैं और इसके लिए समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष प्रवीन जैन और सभी सदस्य जो पुनीत कार्य में लगे हुए हैं वास्तव में धरातल पर कार्य कर रहे हैं। मुख्य शिक्षिका मीना आहूजा व किरण आहुजा ने कहा कि समाज में लोगो के लिए ऐसे प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है उनसे प्रेरणा पाकर हम भी अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा दूसरों का भला कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों को विद्यालय की तरफ से समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुलशन कटारिया, महिला मण्डल से काजल जैन, गंगा गुप्ता, बलराज कादियान, दीपक गोस्वामी, राजेश गोयल, दयानन्द खुंगर, रिषभ जैन, राजेश वर्मा व दोनों स्कूल स्टाफ सदस्य व काफी संख्या में कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।
5 हजार बच्चों को गर्म जैकेट वितरित करेगा समाजसेवा संगठन
संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया कि समाज सेवा संगठन का लक्ष्य हमेशा आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को मदद करने का रहा है इसी कड़ी में एक महीने के अंदर छह सरकारी स्कूलों व झुग्गी झोपड़ी में मदर टेरेसा पुर्नवास केन्द्र मदरसों कुष्ठ आश्रम में करीब पाँच हजार से ज्यादा बच्चों को गरम जैकेट देने का प्रयास किया जाएगा। इसी कड़ी में सेक्टर11 हुडडा व हाली की हवेली के दोनों सरकारी विद्यालय में गरम जैकेट के वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से संगठन ने गर्मियों में कूलर लगाने का लक्ष्य रखा था उसी प्रकार से अब सर्दियों में विभिन्न सरकारी स्कूलों और संस्थाओं में जरूरतमंद बच्चों और व्यक्तियों को गरम जैकेट देने का लक्ष्य रखा है ताकि कोई भी ठंड से परेशान व बीमार न हो।

0 Comments