पानीपत : इस बिटिया की सोच को सलाम, हर बच्चा इस बेटी से सीखे जन्मदिन मनाना

पानीपत : इस बिटिया की सोच को सलाम, हर बच्चा इस बेटी से सीखे जन्मदिन मनाना 


16 दिसंबर 2019, 8:46 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। आज के दौर में जहां बच्चे अपना जन्मदिन किसी होटल आदि में धूम-धड़ाके से मनाना पसंद करते हैं वहीं एक बटी ने अपने जन्मदिवस पर झुग्गी-झोंपड़ी के गरीब बच्चों के बीच जाकर न केवल अपनी खुशियां सांझा कीबल्कि मिठाईयां व पकौड़े आदि बांटकर इन पलों को और अधिक यादगार बना लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं पानीपत निवासी सजंय इन्सां की बेटी आशा इन्सां की। आज आशा इन्सां का जन्मदिन था। इस दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक ऐसा तरीका खोज निकाला जो आजकल के बच्चे सोच भी नहीं सकते। वे मिठाईयां व पकौड़े लेकर झुग्गी-झोंपड़ियों में गई व गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। यही नहीं इस अवसर पर उन्होंने एक गरीब परिवार को एक महीने का राशन देकर मानवता का फर्ज भी निभाया। बेटी आशा इन्सां के इस कार्य से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हुए व उसक साथ रहे। पूछने पर नन्ही बेटी आशा इन्सां ने बताया कि मानवता भलाई की यह प्रेरणा उसे पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है।

Post a Comment

0 Comments