हरियाणा : बिजली बिल ज्यादा है तो किश्तों में भी भर सकते हैं बिल, जानें कितने बिल पर कितनी किश्त

हरियाणा : बिजली बिल ज्यादा है तो किश्तों में भी भर सकते हैं बिल, जानें कितने बिल पर कितनी किश्त


16 दिसंबर 2019, 9:58 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। हरियाणा में बिजली के बिलों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली उपभोक्ता अपने बिल को किश्तों में भी भर सकते हैं। इसका खुलासा आरटीआई से हुआ है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक यह उपभोक्ता का अधिकार है कि वो एकमुश्त की बजाय किश्तों में अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। यह बिल दस हजार से लेकर दो लाख तक हो सकता है। बिजली बिल को किश्तों में भरने के लिए अंबाला से यह सूचना मांगी गई थी जिसके बाद जो सूचना मिली वो काफी राहत भरी है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक उपभोक्ता अपना बिल किश्तों में भी जमा करवा सकते हैं। यह उपभोक्ता का अधिकार है। 2 लाख रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल के लिए 8 किस्तें बकाया बिलों को किस्तों में भरने को लेकर जानकारी मांगी थी। इसमें सामने आया है कि बकाया राशि के आधार पर आठ किस्तें बनाई जा सकती हैं। इससे जहां उपभोक्ता को आसानी होगी, वहीं बिजली विभाग की रिकवरी भी हो सकेगी। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल की अधिकतम आठ किस्तें की जा सकती हैं, जो कि संबंधित एसडीओ द्वारा उपभोक्ता की प्रार्थना पर परिस्थितियों अनुसार की जाएंगी।

इस तरह से बन सकती हैं किस्तें
10 हजार रुपये तक बकाया बिजली बिल की दो किस्तें
30 हजार रुपये तक बकाया बिजली बिल की तीन किस्तें
50 हजार रुपये तक बकाया बिजली बिल की चार किस्तें
2 लाख रुपये तक बकाया बिजली बिल की 5 किस्तें

Post a Comment

0 Comments