तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे शराब, पानीपत में सीआईए-थ्री ने धर दबोचा शराब लदा कैंटर
16 दिसंबर 2019, 9:10 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़/पानीपत। कैंटर में शराब लादकर तस्करी के लिए बिहार जा रहे तस्कर आज सीआईए-थ्री पानीपत के हत्थे चढ़ गए। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए जीटी रोड़ सैक्टर-25 मोड़ पर 7 लाख 60 हजार रुपये की 1087 पेटी अंग्रेजी शराब नाकाबंदी करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल व कृष्ण निवासी रिढाऊ जिला सोनीपत के रूप में हुई। प्रवक्ता के अनुसार सीआईए-थ्री की एक टीम सब इंस्पेक्टर प्रेम के नेत्रत्व मे गश्त के दौरान सैक्टर-25 मे मितल मैगा माल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो अज्ञात युवक केंटर को लेकर जीटी रोड़ करनाल से दिल्ली की तरफ जा रहे है। केंटर मे भारी मात्रा मे अवैध शराब होने की संभावना है। इस विशेष सूचना के आधार पर मोजूदा पुलिस टीम ने तुरंत आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी सूचना पाकर आबकारी विभाग से निरीक्षक नरेश कुमार तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचे। उनके पहुचने के बाद सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने जीटी रोड़ सेक्टर-25 मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच आरंभ कर दी। कुछ समय पश्चात उक्त नंबर के केंटर करनाल की तरफ से आए जो दोनों केंटरो को नाके पर रूकवाकर ड्राईवरों से पूछताछ की तो ऌफ-69-8484 नंबर के केंटर चालक ने अपनी पहचान अनिल पुत्र राजेन्द्र निवासी रिढाऊ व ऌफ-69-1476 नंबर के केंटर चालक ने अपनी कृष्ण पुत्र रामफल निवासी रिढाऊ जिला सोनीपत के रूप मे बताई। केंटर मे लोड सामान बारे पुछताछ करने पर दोनों ड्राईवरों ने केंटर मे केटल फिड लोढ होने बारे बताया और केंटल फिड की बिल्टी दिखाने लगे। मोजूदा पुलिस टीम ने शक के आधार पर केंटर का तिरपाल हटवाकर तलाशी ली तो भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की पेटीयां मिली। जो बरामद शराब को केंटर से नीचे उतरवाकर गिनती की तो दोनों केंटरो से कुल 1087 पेटी मार्का क्रेजी रोमीयों अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मांगा 4 दिन का रिमांडबरामद की गई शराब व दोनो केंटरो को कब्जा पुलिस मे लेकर गिरफतार दोनो आरोपी अनिल व कृष्ण के खिलाफ थाना चांदनी बाग मे एक्साईज एक्ट 61-1-14 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफतार दोनों आरोपियों से प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ की तो आरोपियों से खुलाशा हुआ की वह शराब को बिहार मे अवैध तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। गहनता से पूछताछ करने के लिए गिरफतार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।


0 Comments