पानीपत : वक्फ बोर्ड की जमीन पर काटी जा रही कॉलोनियां, सीएम को भेजी शिकायत



17 दिसंबर 2019, 2:16 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। तफॉ मखदूमनादगान नूर वाला में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कालोनियां काटे जाने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संघ के जिला प्रधान वेद दुआ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया है कि पानीपत पानीपत वफ्का बोर्ड की काफी जमीन है जिसका एलाटमेंट लेटर किसानों के नाम है। वक्फ बोर्ड नगर निगम के अधिकारियों ने कॉलोनी इंचार्ज से मिलकर इन जमीनों से कॉलोनियां काटी जा रही हैं और इन पर सड़कें भी बनाए जा रही हैं। हमारे पास एक आॅडियो रिकॉर्डिंग भी आई है जिसके जरिए इस जमीन को बेचा जा रहा है। उन्होंने सीएम से गुहार लगाई है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments