...जब सांसद सुनीता दुग्गल संग संसद भ्रमण करने पहुंचे सिरसा के स्कूली छात्र

...जब सांसद सुनीता दुग्गल संग संसद भ्रमण करने पहुंचे सिरसा के स्कूली छात्र
सांसद बोली, मेरी कामना आप भी एक दिन सांसद बनकर यहां पहुंचे




14 दिसंबर 2019, 3:29 PM  

गोरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा। सिरसा सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने कालांवाली के गांव चोरमार व ओढां के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण करवाया। बच्चों ने न केवल संसद भवन का भ्रमण किया बल्कि संसद की कार्यवाही को भी प्रत्यक्ष रूप से देखा व जाना भी। इस अवसर पर सांसद दुग्गल ने बच्चों से कहा कि मेरी कामना है कि आप सब भी एक दिन सांसद बन कर यहां पहुंचे। इस भ्रमण का उद्द्देश्य बच्चों को भारतीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना था। भ्रमण के दौरान बच्चों को संसद की कार्यवाही भी दिखाई गई। बच्चों ने बड़े उत्साह से संसद की कार्यवाही को देखा और जाना कि किस प्रकार सरकार और विपक्ष के सांसद विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं और चर्चा करते हैं। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान छात्रों ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत कंपनी कर संशोधन बिल पर हुई चर्चा को भी ध्यानपूर्वक सुना।संसदीय कार्यवाही के बारे में अपने विचार बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्होंने जब कम्पनी कर संशोधन बिल पर संसद में हुई चर्चा के बारे में पूछा तो बच्चों ने बड़ी ही उमंग और जोश के साथ जवाब दिए। स्कूल के प्रबंधक कमेटी ने सांसद को अपना कीमती वक्त देने के लिए धन्यवाद दिया तथा बताया कि विद्यालय के इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के बारे में ज्ञानवर्धन हुआ है। सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा स्वयं पार्लियामेंट दिखाने से बच्चे काफी खुश नजर आए और सांसद से मिलकर उनमें काफी उत्साह था। बच्चों ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें पहली बार पार्लियामेंट देखने अवसर मिला और इसके लिए उन्होंने सांसद सुनीता दुग्गल का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments