सड़क को घेरकर चलने वाली तूड़ी-भूसे से भरी ट्रालियों की अब शामत, लगेगा जुर्माना, रात में दिखाई दी तो होंगी जब्त
जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
28 दिसंबर 2019, 8:49 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सड़क को घेरकर चलने वाली तूड़ी-भूसे से भरी ट्रालियों वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन ने विशेषकर रात को ऐसे वाहनों के सड़क पर चलने पर पूर्ण पाबंदी लगाई है। यदि रात को ऐसे वाहन चलते दिखााई दिए तो उन्हें न केवल जब्त किया जाएगा बल्कि चालान करके जुमार्ना भी ठोंका जाएगा। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अंधेरे में चलते ऐसे वाहन दूसरे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर चलने वाले ऐसे सभी वाहनों पर सख्ती की जाए और उनके चालान किए जाएं जो सडक सुरक्षा उपायों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने ध्वनी व वायु प्रदूषण करने वाले वाहनों के चालान करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। इसके साथ ही जिला में सुरक्षित स्कूली वाहन पॉलिसी की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान करने में कोई ढिलाई न बरती जाए।
गलत जगह पर पार्क किया वाहन तो उठा ले जाएगी क्रेन
उपायुक्त ने शहर में गलत स्थानों पर वाहन पार्किंग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके अनुसार निगम द्वारा क्रेन का टेंडर लगाया जाएगा। गलत स्थानों पर पार्क वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा। अवैध रूप से वाहन को पार्क करने वाले व्यक्ति से के्रन के खर्च के साथ-साथ चालान की भी वसूली की जाएगी। उपायुक्त ने शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चालू हालत में रखने के निर्देश पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
बाजारों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि धुंध के मौसम के मद्देनजर सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाई जाए और तेज मोड़ तथा अन्य सभी आवश्यक स्थानों पर रिफ्लेक्टर व संकेतक लगवाए जाएं। सभी ब्रेकरों पर निशान लगवाए जाएं ताकि वाहन चालकों को दूर से ही इसका पता लग सके। उन्होंने जिला के सभी ब्लैक स्पोट को ठीक करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों से पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाए।
दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को परेशान न करे पुलिस
उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों को परेशान न किया जाए बल्कि ऐसे लोगों को पुरस्कृत करके अन्य लोगों को भी दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने वालों की मशीनों की भी समय-समय पर जांच की जाए।
चोरी रोकने को सीविल ड्रेस में तैनात होंगे पुलिसकर्मी
उपायुक्त ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती करें ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे। चोरी की वारदातें बढ़ना अन्य अपराधों की वृद्घि का संकेतक होता है इसलिए चोरी की घटनाओं पर शुरू में ही नियंत्रण कर लिया जाए तो बड़े अपराधों से बचाव हो सकता है। इसके लिए उन्होंने जिला में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के संबंध में विशेष हिदायतें दीं।

0 Comments