15 फरवरी 2020, 8:09 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। गांवों के विकास को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। अब प्रदेश के गांवों का विकास ग्रामीणों के सार्थक सुझावों को लेकर आधुनिक पद्ति से ही कराया जाएगा। हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल यहां बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव किशनपुर में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले कार्यकाल के दौरान काफी ज्यादा विकास कार्य करवाए गए हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि अब हम सबको मिलकर अपने बावल क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना है ताकि किसी भी गांव में कोई समस्या शेष न रहे। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र के विकास में जहां मेरी जरूरत होगी, वहां मैं तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा और इस क्षेत्र का चंहुमुखी विकास कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है ताकि समाज की अन्तिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति को पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास हमारी सरकार की नीति है। डॉ. बनवारी लाल ने गांव किशनपुर में विकास कार्यो के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की। मंत्री ने गांव किशनपुर में नवनिर्मित एससी चैपाल व इंटर लोकिंग टाईल से निर्मित गली का भी उद्घाटन किया। सहकारिता मंत्री ने अपने धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। गांव में धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री का मालाओं व पगडियों से भव्य स्वागत किया।


0 Comments