21 फरवरी को प्रदेश के सभी कॉलेजों व विवि में मनाया जाएगा मातृभाषा-दिवस



19 फरवरी 2020, 5:57 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में 21 फरवरी को मातृभाषा-दिवस मनाया जाएगा।हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों, प्राइवेट विश्वविद्यालयों, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने संस्थानों में 21 फरवरी को मातृभाषा-दिवस मनाएं, अगर 21 फरवरी को अवकाश घोषित है तो यह कार्यक्रम 20 फरवरी, 2020 को आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि मातृभाषा-दिवस के कार्यक्रम में मातृभाषा में पुस्तकों का डिस्पले, लघु फिल्मों की स्क्रिनिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, समूह-चर्चा व लघु नाटकों का मंचन किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments