10 फरवरी 2020,8:52 AMहरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। स्थानीय जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ एवं रैडक्रास सोसायटी प्रधान उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के निदेर्शानुसार जूनियर रैडक्रास कांउसलर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिल्ड आॅफिसर हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ ने बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ लेखा अधिकारी जयसवाल ने शिरकत की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता यादव ने प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा बारे विस्तार से जानकारी दी। कांउसलर नशामुक्ति केंद्र नागरिक हस्पताल शालू ढांडा ने नशे की लत तथा इससे होने वाले नुकसान बारे काउंसलरों को अवगत करवाया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों, रैडक्रास स्वयं सेवकों का रक्तदान, अंगदान एवं मोबाईल की लत आज के युवा पर बढ़ती जा रही है, इसके नुकसान व बचाव बारे जानकारी दी। प्राथमिक सहायक प्रवक्ता सुनीता रानी ने रैडक्रास के इतिहास के बारे में बताया।रैडक्रास सचिव रविंद्र लोहान ने बताया कि रैडक्रास द्वारा प्रत्येक वर्ष शिविर लगाकार कांउसलर तैयार किए जाते हैं, जो विभिन्न स्कूलों में जाकर जेआरसी टीम तैयार करते हैं। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर आर.सी. शर्मा ने बताया कि शिविर में 38 विद्यालयों के काउंसलरों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ व जिला शाखा हिसार द्वारा रैडक्रास के माध्यम से सामाजिक सेवा व कार्य के लिए विभिन्न कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष करवाए जाते हैं। इस अवसर पर जिला शाखा हिसार की ओर से सहायक जगदीश चंद, सहायक नरेश कुमार, लेखाकार राहुल शर्मा एवं प्राथमिक सहायता प्रवक्ता कुलदीप सहित कॉलेज का स्टॉफ एवं छात्र मौजूद रहे।

0 Comments