15 फरवरी 2020, 2:52 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने विश्व के प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ को विश्वस्तरीय तीर्थ बनाने का खाका तैयार कर लिया है। इस तीर्थ स्थल को दर्शनीय बनाने के साथ-साथ पिहोवा शहर को बेहद खुबसूरत बनाने की भी योजना बनाई गई है। इस प्रोजैक्ट पर स्वदेश दर्शन योजना के तहत कृष्णा सर्किट फेस-2 में 19 करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपए का अनुमानित बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट में से ही केवल शहर के सौंदर्यकरण पर 6 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिक्रमा में पिहोवा तीर्थ स्थल का नाम अग्रणी तीर्थो में शुमार है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रयासों से पिहोवा सरस्वती तीर्थ को विकसित करने के लिए कृष्णा सर्किट फेस-2 में शामिल कर लिया गया है और इस योजना के तहत सरस्वती तीर्थ और शहर को विकसित करने का प्रस्ताव और डिजाईन विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ और पिहोवा शहर पर 19 करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपए की राशि खर्च की जानी है, इसमें से जहां 6 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि पिहोवा शहर पर खर्च होगी वहीं सरस्वती तीर्थ पर 13 करोड़ 31 लाख 55 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि में से 7500 स्केयर मीटर पर लैंड स्केपिंग का कार्य किया जाएगा और इस पर 48 लाख 75 हजार की राशि खर्च होगी। इसी तरह कार व बस पार्किंग पर 58 लाख 50 हजार, 4 शौचालय ब्लाक बनाने पर 75 लाख, मुखड़ा लाईटिंग के कार्य पर 17 लाख 55 हजार, 50 साईनेज पर 30 लाख, पर्यटक सुविधा केन्द्र और डाटा सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा, इस केन्द्र पर 1 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इतना ही नहीं सरस्वती तीर्थ के


0 Comments