किराए के मकान में चल रहा था गंदा काम, पंजाब व दिल्ली से लाई जाती थी लड़कियां

चार लड़कियां व तीन लड़के आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार




11 फरवरी 2020, 7:36 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 इलाके में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। किराए के मकान में चल रहे जिस्मफरौशी के इस गंदे खेल के लिए पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली से लड़कियां लाई जा रही थी। गुप्त सूचना से मिली जानकारी के आधार पर जब महिला पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से चार लड़कियों और तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है। पिपली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर एक मकान में रेड की, जिसमे चार लड़किया और 3 लड़के संदिग्ध अवस्था में मिले. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तारी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी जगदीश चंद के अनुसारइन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नियम अनुसार मामला दर्ज कर कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के जिस मकान में यह गंदा खेल चल रहा था वह किराए का है। इस घिनौने काम के लिए लड़कियां चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब से लाई जाती थी।

Post a Comment

0 Comments