11 नवंबर 2020, 7:26 PM
हरियाणा मीडिया जंकशन न्यूज
चंडीगढ़। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर निशाना साधा है। अनिल विज ने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली के चुनाव में मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई। विज इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं। दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा से डर गए हैं। यदि दिल्ली में काम हुआ है, तो उस आधार पर वोट मांगे, लेकिन वहां पर काम नहीं हुआ, इसलिए अब जनता के सामने जाने से डर रहे हैं। बता दें कि अनिल विज ने केजरीवाल की तुलना इमरान खान से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की भाषा और केजरीवाल की भाषा एक जैसी है। बालाकोट, सर्जीकल स्ट्राइक, सीएए और हर बात को लेकर एक भाषा है। उन्होंने कहा था कि देश के बच्चों को पाक की भाषा नहीं पढ़ानी, इसलिए दिल्ली की पढ़ी लिखी जनता केजरीवाल के झांसे में नहीं आएगी।


0 Comments