11 नवंबर 2020, 7:22 PM
हरियाणा मीडिया जंकशन न्यूज
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि आज आज लोग भाजपा से त्रस्त हैं और कांग्रेस पर भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा दिल्ली में आप की सरकार बनने से स्पष्ट हुआ कि 2 मुख्य राष्ट्रीय दलों को नकारने का काम किया है. तंवर ने कहा कि देश को बर्बाद करने वाली पार्टियों को लोगों ने किनारे करने का काम किया हैं। तंवर ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं को बधाई दी है। तंवर ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की जमानतें जब्त हो गई। हरियाणा में जो लोग बड़े-बड़े दावे करते है, अगर उनके पास कमान होती तो नतीजे हरियाणा में भी वहीं होते क्योंकि संघर्ष ओर साथियों ने किया था। तंवर ने कहा कि आज जनता नए विकल्प तलाश रही है। अशोक तंवर ने बताया कि स्वामीमान दिवस के तौर पर 16 फरवरी को करनाल की धरती पर हम मनाएंगे। वहीं भविष्य की रणनीति पर उन्होंने कहा कि साथी मिल कर ये तय करेंगे।


0 Comments