भाजपा : पहले मंडल अध्यक्ष तो बाद में होगा जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव


10 फरवरी 2020, 7:54  PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक। भाजपा अपने संगठन में बड़े फेरबदल करने की तैयारी में है। सर्वप्रथम प्रदेशभर में मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा, उसके बाद जिला अध्यक्षों व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस बाबत आज रोहतक स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। दो दिवसीय इस बैठक में भाजपा के 300 मंडल अध्यक्षों के नामों पर फैसला होना है। इसको लेकर कुछ भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने कार्यकतार्ओं के बीच जाकर मंडल अध्यक्षों के नामों पर रायशुमारी की, इसके बाद वे नाम तय करेंगे। इसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसअवसर पर दिल्ली चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण रहे। साफ हो गया कि कांग्रेस ने पर्दे के पीछे आप की मदद की है। वहीं आप की बौखलाहट से पता चलता है कि उनकी सरकार खतरे में है। एक्जिट पोल पर बराला बोले कि एक दिन बाद तस्वीर साफ हो जाएगी, भाजपा की सरकार बन सकती है। धान घोटाले पर पूछे गए एक सवाल पर बराला ने कहा कि उनकी सरकार ने पहल की और खुद राइस मिलों की फिजिकल वैरिफिकेशन करवाई। इसमें कुछ छिपाने लायक नहीं है, सीएम कह चुके हैं भविष्य में भी जांच होगी और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments