Good Morning Haryana : Today न्यूज ब्रीफ


हरियाणा एक नजर : 12 फरवरी, 2020 बुधवार



प्रमोशन : 6 एसपी बने आई जी 

12 फरवरी, 6:06 AM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 2006 बैच के छ: आईपीएस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक रैंक से उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारीयों में शशांक आनंद, अश्विन,सुखबीर सिंह, अरुण सिंह, अशोक कुमार और ओम प्रकाश शामिल हैं।
                                                                                                                                                           
माता मनसा देवी मंदिर में 1114.78 लाख से बनेगा वृद्धाश्रम, सीएम ने दी मंजूरी 

11 फरवरी 2019, 8:05 PM  
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड,पंचकूला के कैंपस में वृद्धाश्रम के लिए 1114.78 लाख रूपए खर्च करने की स्वीकृति दे दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि  इस वृद्धाश्रम  के निर्माण का निर्णय श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड, पंचकूला की 17  बैठक  में लिया गया था। इस  वृद्धाश्रम  के निर्माण का कार्य लोक निर्माण (भवन एवं सडकें)  विभाग द्वारा किया जायेगा। उन्होंने  बताया कि यह वृद्धाश्रम जो कि 36  महीने में बन कर तैयार होगा में  वृद्धों की सुविधा के लिए कई जनसुविधाओं की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि यह वृद्धाश्रम भवन ग्राऊंड फ्लोर के अलावा चार मंजिला होगा। इसमें बॉथरूम समेत 19 डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट, टॉयलेट सहित दो क्यूबिक्ल और दो डॉरमैटरी होगी। दो लिफ्ट तथा दो जगह से सीढिय़ां चढ़ेंगी। उनहोंने बताया कि ग्राऊंड फ्लोर में रिसेप्शन, आॅफिस, डॉक्टर-रूम,जनरल वार्ड,नर्सिंग स्टेशन,वेटिंग लांज, किचन, डाइनिंग-हॉल  होंगे। इसके बाद प्रथम मंजिल पर तीन डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट, मैडिटेशन-रूम,रीडिंग-रूम, अटैंडेंट-रूम, बरामदा और दूसरी मंजिल पर पांच डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट,टॉयलेट सहित एक क्यूबिक्ल और एक डॉरमैटरी व बरामदा होगा। तीसरी मंजिल पर  पांच डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट सहित एक क्यूबिक्ल और एक डॉरमैटरी और चौथी मंजिल पर  छह डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट होगा।

नूंह : नल्हड़ में गवर्नमैंट डैंटल कॉलेज की डी.पी.आर मंजूर 
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमैंट कालेज नल्हड़ (जिला नूंह) के परिसर में प्रस्तावित गवर्नमैंट डैंटल कॉलेज की डी.पी.आर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) की स्वीकृति दे दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस डैंटल कॉलेज पर 255.90 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

हरियाणा ~एक नजर : 12 फरवरी, 2020 बुधवार*

*◼चंडीगढ़: हरियाणा के छह आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा, प्रमोट कर बनाया डीआईजी*

*◼अंबाला: बार कौंसिल की हरी झंडी, 3 अप्रैल को होंगे पंजाब-हरियाणा समेत चंडीगढ़ में बार चुनाव*

*◼रोहतक- पहली बार हरियाणा को जूनियर नेशनल कबड्डी की मेजबानी, भव्य होगा आयोजन : कबड्डी फैडरेशन महासचिव कुलदीप दलाल*

*◼चंडीगढ़: 16 फरवरी को अशोक तंवर लिखेंगे नई इबारत, करनाल में नई पार्टी का एलान करने की तैयारी*

*◼गोहाना (सोनीपत): भाजपा पर हमलावर हुए दीपेंद्र हुड्डा, बोले- दिल्ली की जनता ने धर्म व जातिवाद के ध्रुवीकरण को नकारा*

*◼सोनीपत: रेत खनन ठेकेदारों पर बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी जब्त, 300 करोड़ की होगी वसूली*

*◼चंडीगढ़: आप की जीत पर अभय चौटाला का भाजपा पर तंज, अनिल विज बोले- मुद्दे नहीं मुफ्तखोरी जीती*

*◼पंचकूला नगर निगम की खस्ता हुई वित्तीय हालत, ठेकेदार के जरिये रखे  249 कर्मचारियों को निकाला*

*◼भिवानी: खुदाई में हड़प्पाकालीन अवशेषों की दस्तक से पुरातत्व विभाग की टीम में ऊर्जा का संचार, केरल, बिहार, हिमाचल और असम से तिगड़ाना पहुंचे शोद्यार्थियों ने की फोटोग्राफी*

*◼चंडीगढ़: गृह मंत्री अनिल विज ने बढ़ाया होमगार्ड जवानों का भत्ता, ₹18000 से अब होंगे ₹27400, एक अप्रैल से लागू*

*◼चंडीगढ़/सिरसा: आंगनबाड़ी वर्कर्स को जल्द मिलेगा रजिस्टरों के बोझ से छुटकारा, सरकार जल्द देगी खुशखबरी, योजना के तहत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे स्मार्टफोन*

*◼कनीना (महेंद्रगढ़): SDM ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को समय पर आने की दी नसीहत*

*◼हिसार: एचएयू कैंपस स्थित हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरसैक) के डायरेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर करके वर्क ऑर्डर जारी करने का आरोपी सहायक वैज्ञानिक गिरफ्तार, रिमांड पर*

*◼सिरसा: बायोमेट्रिक न होने के कारण 11 हजार 272 लोगों के आयुष्मान कार्ड हुए रद्द, 31 मार्च से पहले स्वास्थ्य विभाग को बनाने होंगे कार्ड*

*◼रोहतक- भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने आप को ट्रांसफर किया वोट बैंक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला*

*◼रोहतक: प्रतिभा के दम पर मुक्केबाजी में सवार सकते हैं भविष्य, राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंश इन बॉक्सिंग रोहतक में12 फरवरी बुधवार से तीन दिवसीय ट्रायल शुरू*

*◼रेवाड़ी: 6 साल बाद आईजीयू को मिलेंगे स्थायी क्लर्क और चपरासी, इंदिरा गांधी विश्विविद्यालय(आईजीयू) मीरपुर की ओर से क्लर्क व चपरासी के पदों के लिए मांगें के आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया पूरी*
*For educational and Jobs Update: follow this link*
https://www.facebook.com/groups/1677111972387804/
*◼यमुनानगर: होली पर रेलवे की सौगात, चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का यमुनानगर में ठहराव, रेलवे ने होली पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान*

*◼महेंद्रगढ़/नारनौल:19 साल पहले पारित प्रस्ताव पर देवीलाल पार्क बनाने की तैयारी, डिप्टी सीएम दुुष्यंत चौटाला के निर्देशों के अनुसार देवीलाल पार्क की कराई गई पैमाइश*

*◼झज्जर: उत्तर हरियाणा बिजली निगम ने पकड़ी 1996 बिजली चोरी, 4 करोड़ 51 लाख लगाया जुर्माना*

*◼बेरी( झज्जर): धान घोटाले की जांच सीबीआई या सीटिंग जज से करवाई जाए: पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा*

*◼जींद: जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत धीमी गति से बन रहे गोल्डन कार्ड बनवाने में मदद करेंगे सक्षम युवा, जाएंगे घर-घर।
*◼रोहतक: ड्रग कंट्रोलर ने तीन मेडिकल स्टोर खंगाले, फिर भी हाथ खाली, भर्ती ग्राउंड के पास मिले स्टेमिना बढ़ाने के इंजेक्शन।

*◼कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने घोषित किए 14 परीक्षाओं के परिणाम।

*◼कैथल: गन्ना मिल में प्रदर्शन के दौरान कि शुगर मिल में धरने के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर डीसी से मिले किसान महासंघ के सदस्य*

*◼चंडीगढ़: मानेसर जमीन घोटाले मामले में मुख्य आरोपी व पूर्व मुख्यमंत्री हुड्‌डा और अन्य 33 आरोपी हुए पेश, मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को*

Post a Comment

0 Comments