ये कैसा बेटी बचाओ : भाजपा के एक और माननीय विधायक के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज, चुनाव के दौरान महिला को होटल में रख गंदा काम करने का आरोप


ये कैसा बेटी बचाओ : भाजपा के एक और माननीय विधायक के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज,चुनाव के दौरान महिला को होटल में रख किया था गंदा काम 

19 फरवरी 2020, 7: 54 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
लखनऊ/भदोही। बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेता किस तरह से बेटियों का सम्मान कर रहे हैं, यह पूरा देश अच्छी तरह से जान चुका है। उत्तर प्रदेश  के उन्नाव  के बलात्कारी विधायक कुलदीप सेंगर के कुकृत्य को तो अभी देशवासी ठीक से भुला भी नहीं पाए थे कि अब भाजपा के एक और विधायक व उसके तीन बेटों और भतीजों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। ये माननीय हैं भदोही के भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी जिन पर आरोप है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई की एक महिला को कई दिन तक होटल में लाकर रखा और इस दौरान खुद विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके बेटों व भतीजों ने लगातार उससे रेप किया। आरोप है कि इन्होंने महिला के गर्भ में पल रहे 2 माह के बच्चे को भी जबरन गिरवा दिया और शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली ने गैंगरेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वाराणसी की एक महिला ने 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के दौरान होटल में बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया था। आरोप लगते ही एसपी राम बदन सिंह ने जांच के लिए टीम गठित की थी। सत्ता पक्ष के एक और विधायक पर रेप का आरोप लगने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वाराणसी की एक विधवा महिला ने 10 फरवरी को एसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि रविन्द्र त्रिपाठी के भतीजे संदीप तिवारी से उसकी मुलाकात मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी। इसके बाद फोन से दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों बाद संदीप ने शादी का वादा करके वाराणसी के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुम्बई से बुलाकर भदोही के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक महीने तक उसे अलग-अलग कमरों में रखा गया। इस दौरान रविंद्रनाथ त्रिपाठी और उनके बेटों और भतीजों ने भी रेप किया। गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे को भी जबरदस्ती गिरवा दिया। अब शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

विधायक समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
महिला के आरोप पर एसपी ने एएसपी को जांच का आदेश दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधायक समेत सात लोगों पर भदोही कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके तीन बेटों नीलेश, प्रकाश, दीपक व भतीजों जिपं सदस्य सचिन, चंद्रभूषण व संदीप तिवारी के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments