बैठक।लघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में राज्य मंत्री डा०बनवारी लाल ने दिए निर्देश
बैंक को अब ब्याज समेत देनी होगी सब्सिडी की राशि
बैठक में आई कुल 15 शिकायतें
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 20, 2019, 04:30PM
हिसार। भैंस लोन पर सब्सिडी न मिलने के मामले में संबंधित बैंक कर्मचारियों की जिम्मेवारी निर्धारित कर सब्सिडी की राशि संबंधित से ब्याज सहित रिकवरी करके बैंक उपभोक्ता को सब्सिडी के रूप में दी जाए। यह आदेश जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री डा०बनवारी लाल ने आज हिसार लघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में गांव गैबीपुर के चंद्रभान की शिकायत सुनने उपरांत कहे। रामचंद्र की शिकायत थी की उन्होंने दो भैंसों की डेयरी के लिए बैंक से लोन लिया था परन्तु बैंक ने सब्सिडी की राशि अभी तक उसके खाते में जमा नहीं करवाई। बैंक अधिकारी कह रहे हैं कि अब सब्सिडी की स्कीम बंद हो चुकी है। गौरतलब है कि बैंक ने सब्सिडी का केस बनाकर नाबार्ड को भेज दिया था। एक अन्य मामले में हनुमान कॉलोनी हांसी के रविंद्र कुमार ने बताया कि वह सरसों पिराई का कोल्हू चलाता है। विभाग ने जून 2017 में के.ए.बी.एच. योजना के तहत बिजली विभाग ने पुराने मीटर के स्थान पर नया मीटर लगा दिया गया और बिजली विभाग ने गलत गणना के आधार पर बिजली का बिल एक लाख 49 हजार 232 रुपए जमा करवा लिए गए। शिकायत करने उपरांत विभाग ने 60 हजार रुपये की राशि रिफंड कर दी। यह राशि बिजली विभाग के पास ही जमा है और हर माह के बिजली बिल की राशि की कटौती इसी राशि से हो रही है। प्रार्थी ने रिफंड की राशि वापिस दिलवाने की मांग की है। इस पर अध्यक्ष ने बिजली विभाग को बिजली बिल खपत की पुन: गणना करके उपभोक्ता के खाते में रिफंड की राशि जमा करवाकर अगली बैठक में अवगत करवाने बारे आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों का समाधान एक व्यवस्थित प्रणाली के तहत होना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार इस तरह की परेशानी ना उठानी पड़े। बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गई। इस अवसर पर नलवा के विधायक रणबीर गंगवा, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, एसपी शिवचरण, एसपी हांसी विरेंद्र विज, एडीसी अमरजीत सिंह मान, नगराधीश शालिनी चेतल, एसडीएम हिसार परमजीत चहल, एसडीएम हांसी वीरेंद्र सिंह सहरावत, एसडीएम बरवाला सुशील कुमार, एसडीएम नारनौंद सुरेंद्र सिंह, हरियाणा वेयर हाऊस कारर्पोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, हरियाणा मिट्टïी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह रानौलिया, जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहम देव स्याहड़वा सहित जनपरिवाद समिति के सदस्य व सभी विभागों के विभाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
चुलीबागडिय़ांन के विनोद की शिकायत
एक अन्य शिकायत में चुलीबागडिय़ांन के विनोद कुमार ने कहा कि उसके खेत में ट्यूबेल लगा हुआ है और अब उसका पानी खारा हो गया है। उसका एक प्लॉट गांव के लाल डोरे से बाहर है और वह उसमें खेत वाले ट्यूबेल का कनैक्शन शिफ्ट करवाना चाहता है। इस पर बिजली विभाग कनैक्शन शिफ्ट नहीं कर रहा है जबकि अन्य लाल डोरे प्लाट में लगे ट्यूबेलों को पहले से बिजली का कनैक्शन दिया हुआ है। इस पर अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय कमेटी जिसमें उपमंडल अधिकारी नागरिक हिसार, तहसीलदार तथा जनपरिवाद समिति के सदस्य मुनीष ऐलावादी को शामिल किया और आदेश दिए कि वे अपनी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।
सूर्य नगर हिसार निवासी नन्ही देवी की शिकायत
सूर्य नगर हिसार निवासी नन्ही देवी की शिकायत थी की उनका बेटा मुकेश कुमार पी.एन.बी. बैंक माडल टाऊन में स्वीपर के पद पर पक्का कर्मचारी था। मुकेश व उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन मुकेश का चार वर्षीय बेटा उसके साथ है। बैंक उसके बेटे मुकेश कुमार के सेवा लाभ नहीं दे रहा है। नकूल की देखभाल करने वाला अन्य कोई नहीं है। इस पर जनपरिवाद समिति के अध्यक्ष डा०बनवारी लाल ने संबंधित बैंक को आदेश दिए की दादी व पौते का सयुंक्त बैंक खाता खोलकर उसके सेवा लाभ की राशि तुंरत प्रभाव से जमा करवाई जावे।
गांव किरोड़ी निवासी भतेरी की शिकायत गांव किरोड़ी निवासी भतेरी पत्नी सतपाल की शिकायत थी उसने दो एकड़ भूमि पर गेहॅंू की खेती की थी जिसमें गांव के सतपाला, आजाद, वजीर, प्रवीन, जयपाल व दो अन्य व्यक्तियों ने खड़ी फसल मेें जहरीला स्प्रे करके फसल को खराब दिया है। इस घटना को अजांम देने वाले लोंगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इस पर अध्यक्ष जनपरिवाद समिति ने डीएसपी, उपनिदेशक कृषि व के.एल.रिनवा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी इस मामले की जांच करके इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करेगी।
बीड़ बबरान के लोगों की शिकायत
बीड़ बबरान के लोगों की शिकायत थी कि उनके गांव में अवैध किस्म का खुर्दा घर में खोलकर शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। इस पर अध्यक्ष जनपरिवाद समिति ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग पुलिस के सहयोग से एक अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री में शामिल लोंगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें और इसकी रिपोर्ट अगले सात दिनों में प्रस्तुत करें।
गीता कालोनी आजाद नगर हिसार के दलीप सिंह की शिकायत गीता कालोनी आजाद नगर हिसार के दलीप सिंह फौजी ने शिकायत की थी कि उसके घर सुचारू रूप से पानी नहीं आ रहा है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सभी को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हों, जनस्वास्थ्य विभाग इस और विशेष ध्यान दें। शिकायर्ता का आरोप था कि इस क्षेत्र में कार्यरत पंप ऑपरेटर अपनी ड्यूटी ठीक प्रकार से नहीं कर रहा है। इस पर अध्यक्ष महोदय ने पंप ऑपरेटर अन्य स्थान पर बदलने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल की कमी नहीं है। उचित जल प्रबंधन करके पेयजल को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।

0 Comments