Education : गोहाना के सरकारी कालेजों में शुरु होंगे बंद कोर्स


गोहाना के सरकारी कालेजों में शुरु होंगे बंद कोर्स

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने दिया आश्वासन

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 20, 2019, 11:58 AM 
  • चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में जींद जिला के कस्बा नरवाना तथा रोहतक जिला के कस्बा गोहाना के युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला तथा उनके क्षेत्र में सरकारी कालेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 से बंद किए गए पाठ्यक्रम व विभिन्न संकायों की यूनिट को पुन: चालू करने की मांग की।शिक्षा मंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार उनके क्षेत्र को शिक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा तक पढ़ाई के माहौल में काफी सुधार हुआ है। शिक्षा मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में केशव कुमार, जोगींद्र, अनिल, सतीश, रूबी, रेणू, वंदना एवं प्रीति समेत कई युवा शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments