10वीं-12वीं में कम्पार्टमेंट है तो हरियाणा बोर्ड ने दिया एक और मौका
Jul 23, 2019, 09:05 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
भिवानी। सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी पुनर्मूल्यांकन/पुन: जांच उपरान्त संशोधित परीक्षा परिणाम वाले परीक्षार्थियों को आवेदन करने हेतु दिया एक अवसर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ। जगबीर सिंह ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने मार्च-2019 में नियमित परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा दी तथा उनका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। ऐसे परीक्षार्थियों का पुनर्मूल्यांकन/पुन: जांच उपरान्त परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को या उसके बाद घोषित हुआ है, उन्हें कम्पार्टमेंट की परीक्षा देने हेतु आॅफलाईन आवेदन करने का एक अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी 25 जुलाई तक बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर आकर 700 रुपए शुल्क सहित आॅफलाईन आवेदन कर सकते हैं। परिणाम की जांच करने उपरान्त ही परीक्षार्थी का आवेदन स्वीकार किया जायेगा।


0 Comments